Jharkhand: देवघर एयरपोर्ट को कम विजिबिलिटी में विमान लैंड करने में बनाया सक्षम, डे-नाइट सेवा का परिचालन शुरू

भारत हिंदी न्यूज़, दिल्ली हिंदी न्यूज़, झारखंड हिंदी न्यूज़, ट्यूजडे हिंदी न्यूज़, 26 जून हिंदी न्यूज़, देवघर एयरपोर्ट कम विजिबिलिटी में विमान के लिए बना सक्षम

झारखंड के देवघर एयरपोर्ट (Deoghar Airport) को अब 550 मीटर विजिबिलिटी में भी विमान सुरक्षित लैंड करने में बनाया सक्षम। ऐसे में यह पहला ऐसा एयपोर्ट होगा जहां इतने कम विजिबिलिटी में भी विमान उतार सकेंगे।

Deoghar Airport News: झारखंड स्थित देवघर एयरपोर्ट (Deoghar Airport) पर शीघ्र ही कम विजिबिलिटी में भी विमान लैंड करने में पूरी तरह से सक्षम हो जाएंगे। इस एयरपोर्ट पर महज अब 550 मीटर विजिबिलिटी में भी विमानों की लैंडिंग सुरक्षित हो सकेगी।

ऐसे में देवघर एयपोर्ट बिहार-झारखंड का पहला ऐसा एयरपोर्ट होगा, जहां इतने कम विजिबिलिटी में भी हवाई जहाज उतर सकेंगे। बता दें कि, इसके साथ ही आधुनिक सुविधाओं से लैस देवघर एयरपोर्ट से डे-नाइट सेवा का परिचालन शुरू है।

550 मीटर विजिबिलिटी पर लैंडिंग

दरअसल, इस एयरपोर्ट के दोनों और से 420 मीटर तक साधारण एप्रोच लाइट लगी हुई है। जिसे अब बढ़ाकर 900 m यानी कैटेगोरी वन एप्रोच लाइट किया जा रहा है। इसके साथ ही यहां 550 मीटर की विजिबिलिटी पर एयरक्राफ्ट की लैंडिंग शुरू होगी।

Jharkhand: देवघर एयरपोर्ट को कम विजिबिलिटी में विमान लैंड करने में बनाया सक्षम, डे-नाइट सेवा का परिचालन शुरू

बताया जा रहा है कि आधुनिक सुविधाओं से लैस देवघर एयरपोर्ट से Day-Night सेवा का परिचालन शुरू हो चुका है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दो वर्ष पहले जब इस एयरपोर्ट का शुभारंभ किया था, उस समय यहां विमान की लैंडिंग 5,000 मीटर की विजिबिलिटी पर शुरू की गई थी।

आइएलएस सिस्टम किया शुरू

subkuz.com को मिली जानकारी के अनुसार, 13 जून को ILS (इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम) देवघर एयरपोर्ट पर चालू किया गया था। इसके चालू होने के बाद 800-1000 मीटर तक की विजिबिलिटी पर विमान लैंडिंग कर रहे थे। बताया गए कि इस एयरपोर्ट पर इससे पहले 1400-1600 तक की विजिबिलिटी पर विमान की लैंडिंग की जा रही थी।

Jharkhand: देवघर एयरपोर्ट को कम विजिबिलिटी में विमान लैंड करने में बनाया सक्षम, डे-नाइट सेवा का परिचालन शुरू

देवघर से मुंबई और गुवाहाटी की फ्लाइट

बता दें कि देवघर एयरपोर्ट से शीघ्र ही गुवाहाटी और मुंबई की फ्लाइट शुरू होने वाली है। सांसद डा. निशिकांत दुबे ने बताया कि इस विमान की संख्या जल्द ही बढ़ाने की सूचना जारी कर दी जाएगी। फिलहाल, दिल्ली और कोलकाता की फ्लाइट हर दिन सेवा में लगी है।

इसके साथ ही रांची और पटना के लिए एक दिन के अंतराल पर ATR का परिचालन हो रहा है। वहीं, 01 जून से सप्ताह में तीन दिन देवघर-बेंगलुरू की विमान सेवा शुरू की गई है।

बिहार-झारखंड का पहला एयरपोर्ट

Jharkhand: देवघर एयरपोर्ट को कम विजिबिलिटी में विमान लैंड करने में बनाया सक्षम, डे-नाइट सेवा का परिचालन शुरू

देवघर एयरपोर्ट के AGM प्रवीण कुमार ने subkuz.com मीडिया टीम से बातचीत करते हुए बताते हैं कि देवघर एयरपोर्ट बिहार-झारखंड का पहला ऐसा एयरपोर्ट हो जाएगा, जहां 550 मीटर की विजिबिलिटी पर विमान लैंडिंग करेगा। क्योंकि अभी इस एयरपोर्ट रन वे के दोनों छोर से 420 m तक सिंपल एप्रोच लाइट सिस्टम लगा हुआ है।

इसी दौरान अब रन वे के पश्चिमी छोर से 420 मीटर साधारण एप्रोच लाइट से 900 मीटर (कैटेगोरी One Light) तक बढ़ाया जा रहा है। इसके निर्माण के साथ ही 550 मीटर की विजिबिलिटी पर एयरक्राफ्ट की लैंडिंग शुरू की जाएगी।

 

Leave a comment