Pune

Jharkhand News: चाईबासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 हार्डकोर आतंकवादियों ने किया आत्म समर्पण

Jharkhand News: चाईबासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 हार्डकोर आतंकवादियों ने किया आत्म समर्पण
अंतिम अपडेट: 11-04-2024

झारखंड की चाईबासा पुलिस को कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोल्हान और सारंडा के जंगलों में 14 हार्डकोर नक्सलियों ने खुद की जान बचाते हुए पुलिस के सामने आत्म समर्पण कर दिया हैं।

रांची: लोकसभा चुनाव 2024 से पूर्व चाईबासा पुलिस को कार्रवाई के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोल्हान और सारंडा के जंगलों में 14 सक्रिय नक्सलियों ने जान की सुरक्षा करते हुए आत्म समर्पण कर दिया है। इस आत्मसमर्पण को पुलिस टीम की बड़ी बड़ी सफलता मानी जा रही है। झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिला में नक्सलियों और पुलिस के बीच निर्णायक लड़ाई लगातार चल रही हैं।

जंगलों को नक्सलियों से मुक्त करवाने का अभियान

Subkuz.com के अनुसार बूढ़ा पहाड़, बुलबुल जंगल, खूंटी पहाड़, चाइबासा जंगल और सरायकेला खरसावां जंगल के ट्राई जंक्शन क्षेत्र में घुसे नक्सलियों से जंगल को मुक्त कराने के बाद सुरक्षा बलों का पूरा फोकस पश्चिम सिंहभूम के सारंडा क्षेत्र पर है। सभी बड़े-बड़े आतंकवादी इसी क्षेत्र में घुसे हुए हैं। एक नक्सली अपना आतंक फैला रहे है, इसलिए पुलिस की टीम कई महीनो से उनकी घेराबंदी कर रही है ताकि उन्हें पकड़ा जा सकें

झारखंड पुलिस सीआरपीएफ Central Reserve Police Force (केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल) के जवानों के आपसी सहयोग के कारण ही नक्सलियों के प्रभाव वाले दर्जनों गांव को उनके खौफ से मुक्त कर दिया गया हैं। बताया इस अभियान के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर भी हमला करके उन्हें नुकसान पहुंचा है लेकिन पुलिस का मनोबल उच्च स्तर का था, इसलिए उनको पकड़ लिया गया।

Leave a comment