जंतर मंतर पर AAP का हल्लाबोल: झुग्गियों के मुद्दे पर सियासत गरमाई, BJP ने कहा ‘केजरीवाल की नौटंकी’

जंतर मंतर पर आम आदमी पार्टी ने झुग्गियों के मुद्दे को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया, जिस पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए इसे ‘केजरीवाल की नौटंकी’ करार दिया। जानें

दिल्ली में झुग्गियों के तोड़े जाने के विरोध में आम आदमी पार्टी ने रविवार (29 जून) को जंतर मंतर पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, सौरभ भारद्वाज, आतिशी समेत कई बड़े नेता शामिल हुए।

Virendra Sachdeva On AAP Protest: दिल्ली की राजनीति में रविवार को फिर सियासी पारा चढ़ा जब आम आदमी पार्टी (AAP) ने राजधानी में झुग्गियों को तोड़े जाने के खिलाफ जंतर मंतर पर बड़ा प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। जंतर मंतर पर जुटी भीड़ में झुग्गी बस्तियों से आए लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिनके समर्थन में AAP नेताओं ने जमकर आवाज उठाई।

प्रदर्शन में अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘जहां झुग्गी-वहां मकान’ का वादा किया था, लेकिन असल में ‘जहां झुग्गी-वहां मैदान’ बना दिया गया। केजरीवाल ने कहा, “मोदी जी की गारंटी झूठी साबित हुई है। जब इनके नेता आपके घरों में आकर सोते थे, कैरमबोर्ड खेलते थे, तब मैंने ही कहा था कि ये देखने आए हैं कि किसकी झुग्गी तोड़नी है। आज वही हो रहा है।”

बीजेपी ने AAP पर साधा निशाना

जंतर मंतर पर AAP का हल्लाबोल: झुग्गियों के मुद्दे पर सियासत गरमाई, BJP ने कहा ‘केजरीवाल की नौटंकी’

AAP के इस विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी ने करारा जवाब दिया। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इसे 'नौटंकी' करार दिया। उन्होंने कहा, “दिल्ली में नौटंकियां कई जगहों पर होती रहती हैं, उनको करने दीजिए।” वीरेंद्र सचदेवा ने यह भी जोड़ा कि जनता जानती है कि आम आदमी पार्टी सिर्फ ड्रामा करने में माहिर है, जबकि असली काम बीजेपी करती है।

अरविंद केजरीवाल ने अपने भाषण में कहा कि दिल्ली जैसे शहर गरीबों के बिना नहीं चल सकते। उन्होंने कहा, “पूरी दुनिया में कोई ऐसा शहर बता दो, जहां गरीबों के बिना काम चलता हो। अमेरिका, लंदन, जापान हर जगह गरीब तबके के लोग काम का अहम हिस्सा होते हैं। अगर दिल्ली से सारे गरीबों की झुग्गियां उजाड़ दी गईं तो एक दिन भी यह शहर नहीं चलेगा।

केजरीवाल ने उदाहरण देते हुए कहा, आपके घर में काम करने वाली बाई झुग्गियों से आती है, आपका ड्राइवर, सिक्योरिटी गार्ड, दूधवाला, ऑटोवाला, अखबारवाला, सभी इन्हीं इलाकों से आते हैं। अगर इनका घर उजाड़ दिया गया, तो दिल्ली की रोजमर्रा की जिंदगी थम जाएगी।

झुग्गीवासियों में बढ़ा गुस्सा

जंतर मंतर पर AAP का हल्लाबोल: झुग्गियों के मुद्दे पर सियासत गरमाई, BJP ने कहा ‘केजरीवाल की नौटंकी’

जंतर मंतर पर जुटे कई झुग्गीवासियों ने भी मीडिया से अपनी नाराजगी जाहिर की। एक महिला ने कहा, हमने विश्वास किया था कि जहां झुग्गी वहां मकान मिलेगा, लेकिन अब हमारे सिर से छत भी छीन ली जा रही है। हम कहां जाएंगे? AAP के इस प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यह मुद्दा आने वाले विधानसभा चुनाव की जमीन तैयार करने का हिस्सा भी हो सकता है। 

विपक्ष लगातार आरोप लगाता रहा है कि आम आदमी पार्टी सिर्फ दिखावे की राजनीति करती है, लेकिन इस मुद्दे पर जनता की सहानुभूति AAP के साथ जाती दिख रही है। वहीं, बीजेपी का कहना है कि झुग्गियों के पुनर्विकास का काम नियमानुसार किया जा रहा है और अवैध कब्जों को हटाना जरूरी है ताकि दिल्ली में विकास परियोजनाएं पूरी की जा सकें।

Leave a comment