Job Alert: SSC अपडेट के साथ NPCIL में बंपर वैकेंसी, जानें डिटेल्स

NPCIL में 330 पदों पर भर्ती शुरू, SSC GD परीक्षा 27 अप्रैल से। नई आपत्ति प्रणाली से प्रक्रिया होगी अधिक पारदर्शी और उम्मीदवारों के लिए आसान।

NPCIL भर्ती 2026 और SSC GD कांस्टेबल परीक्षा से जुड़े बड़े अपडेट सामने आए हैं। जहां इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए 330 पदों पर भर्ती निकली है, वहीं SSC ने परीक्षा तिथियों के साथ नई आपत्ति प्रणाली लागू कर प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और उम्मीदवारों के अनुकूल बनाया है।

Education News: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए दो अहम अपडेट सामने आए हैं, जिनमें एक ओर न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने 330 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर आवेदन 10 से 30 अप्रैल 2026 तक मांगे हैं, वहीं कर्मचारी चयन आयोग ने GD कांस्टेबल परीक्षा 27 अप्रैल से 30 मई 2026 के बीच आयोजित करने की घोषणा की है। यह भर्तियां देशभर के उम्मीदवारों के लिए हैं और पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से नई आपत्ति प्रणाली भी लागू की गई है।

NPCIL भर्ती 2026

न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने 330 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती की घोषणा की है। यह अवसर खासतौर पर इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए है, जो सरकारी क्षेत्र में स्थिर करियर की तलाश में हैं।

आवेदन प्रक्रिया 10 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और 30 अप्रैल 2026 तक चलेगी। चयन GATE स्कोर और इंटरव्यू के आधार पर होगा। ट्रेनिंग के दौरान उम्मीदवारों को 74,000 रुपये मासिक स्टाइपेंड मिलेगा, जिसके बाद स्थायी पद पर आकर्षक वेतन और अन्य भत्ते दिए जाएंगे।

SSC GD कांस्टेबल 2026

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने GD कांस्टेबल भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा की तारीखें घोषित कर दी हैं। परीक्षा 27 अप्रैल से 30 मई 2026 तक देशभर में विभिन्न चरणों में आयोजित की जाएगी।

इस भर्ती के जरिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, SSF और असम राइफल्स में नियुक्तियां की जाएंगी। खास बात यह है कि उम्मीदवारों को अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा सप्ताह चुनने का विकल्प दिया गया है, जो 11 से 15 अप्रैल तक उपलब्ध रहेगा।

नई आपत्ति प्रणाली

SSC ने 2026 से नई आपत्ति प्रबंधन प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया है, जिससे परीक्षा प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनेगी। परीक्षा के बाद अस्थायी आंसर-की जारी होगी, जिस पर उम्मीदवार अपनी आपत्तियां दर्ज कर सकेंगे।

यदि कोई प्रश्न गलत या अस्पष्ट पाया जाता है, तो उसे हटाकर सभी उम्मीदवारों को पूरे अंक दिए जाएंगे। वहीं, एक से अधिक सही उत्तर होने की स्थिति में सही विकल्प चुनने वालों को अंक मिलेंगे। सिलेबस से बाहर के सवालों पर भी सभी को अंक देने का प्रावधान रखा गया है।

Leave a comment