Karolina Goswami: कौन हैं यूट्यूबर करोलिना गोस्वामी? जिन्हें सलमान खान की तरह लगातार मिल रही हैं धमकियां, ध्रुव राठी के फैंस पर लगा आरोप

कैरोलिना गोस्वामी, जो 'इंडिया इन डिटेल्स' नामक यूट्यूब चैनल चलाती हैं, इन दिनों लगातार चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने आरोप लगाया कि यूट्यूबर

सोशल मीडिया की प्रसिद्धि करोलिना गोस्वामी एक बार फिर से खबरों में हैं। इस बार करोलिना एक वीडियो के कारण चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

Who is Karolina Goswami: कैरोलिना गोस्वामी, जो 'इंडिया इन डिटेल्स' नामक यूट्यूब चैनल चलाती हैं, इन दिनों लगातार चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने आरोप लगाया कि यूट्यूबर ध्रुव राठी के प्रशंसकों ने उन पर कथित तौर पर हमला किया और उन्हें धमकाया। इसके अलावा, उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो भी साझा किया गया है, जिसमें वह सुरक्षा गार्डों के बीच चलते हुए दिखाई दे रही हैं।

कैरोलिना को 220 से अधिक धमकियां

Karolina Goswami: कौन हैं यूट्यूबर करोलिना गोस्वामी? जिन्हें सलमान खान की तरह लगातार मिल रही हैं धमकियां, ध्रुव राठी के फैंस पर लगा आरोप

दरअसल, मई महीने में कैरोलिना गोस्वामी को यूट्यूबर ध्रुव राठी के फैंस की तरफ से कथित तौर पर 220 से ज्यादा धमकियां मिली थीं। यह धमकियां तब शुरू हुईं जब कैरोलिना गोस्वामी ने अपने यूट्यूब चैनल 'इंडिया इन डिटेल्स' पर ध्रुव राठी के एक यूट्यूब वीडियो का विश्लेषण किया और दावा किया कि वह उनके "भारत विरोधी प्रचार" को उजागर कर रही हैं।

जर्मनी में किया गया था हमला 

Karolina Goswami: कौन हैं यूट्यूबर करोलिना गोस्वामी? जिन्हें सलमान खान की तरह लगातार मिल रही हैं धमकियां, ध्रुव राठी के फैंस पर लगा आरोप

गोस्वामी और उनके पति का कहना है कि पिछले साल जर्मनी में राठी के प्रशंसकों ने उन पर हमला किया था। इस हमले के दौरान, इन प्रशंसकों ने 2023 में उनकी कार को नुकसान पहुंचाया और उनके उपकरण छीन लिए। उल्लेखनीय है कि कैरोलिना और उनके पति ने पहले भी ध्रुव राठी पर कई वीडियो बनाए हैं, जिसमें उन्हें झूठ बोलने और 'फर्जी बुद्धिजीवी' के रूप में आरोपित किया गया है।

करोलिना ने साझा किया वीडियो

Karolina Goswami: कौन हैं यूट्यूबर करोलिना गोस्वामी? जिन्हें सलमान खान की तरह लगातार मिल रही हैं धमकियां, ध्रुव राठी के फैंस पर लगा आरोप

दरअसल, करोलिना गोस्वामी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के कैप्शन में करोलिना ने लिखा है कि "हम भारत में जीना जारी रखेंगे..." वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि करोलिना अपने परिवार के साथ हैं, लेकिन इस वीडियो में उनके साथ दो बॉडीगॉर्ड भी उपस्थित हैं।

कौन हैं युट्यूबर कैरोलिना गोस्वामी?

यदि हम कैरोलिना गोस्वामी की बात करें, तो आपको बता दें कि वह एक पोलिश नागरिक हैं और ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड धारक हैं। कैरोलिना भारत में अपने पति अनुराग और बच्चों के साथ निवास करती हैं। उनके पास 'इंडिया इन डिटेल्स' नामक एक यूट्यूब चैनल भी है, जिसके 1.1 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं। इस चैनल को कैरोलिना और उनके पति दोनों मिलकर संचालित करते हैं।

Leave a comment