कॉकटेल 2 एडवांस बुकिंग डे: शाहिद कपूर की फिल्म ने रिलीज से पहले मचाया धमाल, करोड़ों में पहुंची प्री-सेल्स

कॉकटेल 2 एडवांस बुकिंग डे पर शाहिद कपूर की फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिलीज से पहले ही प्री-सेल्स करोड़ों में पहुंच गई हैं। जानिए एडवांस बुकिंग

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर Cocktail 2 की रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन के लिए अब तक 57,000 से ज्यादा टिकटों की प्री-सेल कर ली है और एडवांस बुकिंग से 3 करोड़ रुपये से अधिक का ग्रॉस कलेक्शन जुटा लिया है।

एंटरटेनमेंट न्यूज़: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित रोमांटिक कॉमेडी फिल्म “कॉकटेल 2” ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त पकड़ बना ली है। शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट ने इंडस्ट्री को चौंका दिया है। फिल्म की रिलीज 19 जून 2026 तय है, लेकिन इससे पहले ही इसकी प्री-सेल्स करोड़ों रुपये तक पहुंच चुकी हैं।

एडवांस बुकिंग में तेजी से बढ़ा ग्राफ

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुरुआती धीमी शुरुआत के बाद “कॉकटेल 2” की एडवांस बुकिंग में अचानक तेज उछाल देखा गया है। ओपनिंग डे के लिए दर्शकों की भारी दिलचस्पी देखने को मिल रही है और टिकटों की बिक्री लगातार बढ़ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के पहले दिन के लिए अब तक 69,183 से अधिक टिकट बिक चुके हैं। यह आंकड़ा केवल 2डी फॉर्मेट के टिकटों का है और इसमें अन्य फॉर्मेट शामिल नहीं हैं।

सैकनिल्क जैसे ट्रेड ट्रैकर्स के अनुमान के मुताबिक, फिल्म ने ब्लॉक सीटों को छोड़कर अब तक लगभग 2.41 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग कमाई कर ली है। वहीं अगर ब्लॉक सीटों को भी जोड़ दिया जाए तो यह आंकड़ा बढ़कर लगभग 4.58 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है। फिल्म की रिलीज से पहले अभी एक दिन का समय बाकी है, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अंतिम एडवांस बुकिंग आंकड़े और भी ऊंचाई छू सकते हैं।

2026 की टॉप प्री-सेल्स लिस्ट में एंट्री

कॉकटेल 2 एडवांस बुकिंग डे: शाहिद कपूर की फिल्म ने रिलीज से पहले मचाया धमाल, करोड़ों में पहुंची प्री-सेल्स

एडवांस बुकिंग के मजबूत प्रदर्शन के साथ “कॉकटेल 2” ने साल 2026 की टॉप प्री-सेल्स फिल्मों की सूची में अपनी जगह बना ली है। ब्लॉक सीटों सहित 4.58 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ फिल्म ने टॉप 5 में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। इसने कई अन्य बड़ी फिल्मों के प्री-सेल्स रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है, जिनमें शामिल हैं:

  • “भूत बंगला” – 3.32 करोड़ रुपये
  • “ओ’रोमियो” – 3.07 करोड़ रुपये
  • “है जवानी तो इश्क़ होना है” – 2.61 करोड़ रुपये

वहीं, इस सूची में पहले स्थान पर “धुरंधर 2” मौजूद है, जिसने लगभग 53 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग दर्ज की है। दूसरे स्थान पर “बॉर्डर 2” है, जिसकी प्री-सेल्स लगभग 12.5 करोड़ रुपये रही है। “कॉकटेल 2” एक मॉडर्न रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसे प्रसिद्ध निर्देशक होमी अदजानिया ने निर्देशित किया है। यह फिल्म मैडॉक फिल्म्स और लव फिल्म्स के बैनर तले बनाई गई है। फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले तरुण जैन और लव रंजन ने लिखा है।

Leave a comment