बुधवार को केपीआईटी टेक्नोलॉजीज (KPIT Technologies) के शेयर में भारी गिरावट देखने को मिली। कंपनी द्वारा अप्रैल-जून तिमाही के लिए मुनाफे को लेकर चेतावनी जारी करने और कमजोर कारोबारी परिस्थितियों के सितंबर तिमाही तक बने रहने के संकेत देने के बाद निवेशकों की धारणा पर नकारात्मक असर पड़ा, जिसके चलते शेयर में 15% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।
बिजनेस न्यूज़: ऑटोमोटिव सॉफ्टवेयर और इंजीनियरिंग सेवाएं देने वाली कंपनी KPIT Technologies के शेयरों में बुधवार को भारी बिकवाली देखने को मिली। कमजोर तिमाही आउटलुक और वैश्विक ब्रोकरेज हाउस JPMorgan द्वारा रेटिंग घटाए जाने के बाद कंपनी के शेयर में एक ही दिन में 15% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।
कंपनी ने हाल ही में अप्रैल-जून तिमाही के लिए कमजोर प्रदर्शन की चेतावनी दी थी और यह संकेत दिया था कि कमजोर कारोबारी माहौल आगामी तिमाही यानी सितंबर तक जारी रह सकता है। इस बयान के बाद निवेशकों की धारणा पर नकारात्मक असर पड़ा, जिससे शेयर पर तेज दबाव देखा गया।
शेयर में तेज गिरावट, निवेशकों को बड़ा नुकसान
बुधवार को KPIT Technologies का शेयर बीएसई पर लगभग 671.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 604.40 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह गिरावट और गहराती गई और दोपहर करीब 11 बजे तक शेयर लगभग 15.24% टूटकर 569.20 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। पिछले कुछ हफ्तों में भी इस स्टॉक में लगातार कमजोरी देखने को मिली है:
- पिछले 5 कारोबारी दिनों में गिरावट: लगभग 23%
- पिछले 1 महीने में गिरावट: लगभग 27.6%
- पिछले 1 वर्ष में गिरावट: करीब 54%
इस तेज गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है, खासकर तब जब वैश्विक ऑटो सेक्टर में मांग को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।
कमजोर आउटलुक ने बढ़ाई चिंता
![]()
कंपनी ने अपने अपडेट में संकेत दिया है कि वित्त वर्ष 2026-27 (FY27) की दूसरी तिमाही में उसका राजस्व (Revenue) पहली तिमाही के आसपास ही रहने की संभावना है। इसका मतलब है कि निकट भविष्य में ग्रोथ सीमित रह सकती है। KPIT Technologies का कहना है कि यूरोपीय ऑटोमोटिव सेक्टर में चल रही सुस्ती और OEM (Original Equipment Manufacturers) कंपनियों द्वारा खर्च में कटौती के कारण कारोबार पर दबाव बना हुआ है।
कंपनी ने यह भी संकेत दिया कि डॉलर रेवेन्यू में सालाना आधार पर लगभग 1% और तिमाही आधार पर 4% तक की गिरावट आ सकती है (constant currency basis पर)।
JPMorgan ने घटाई रेटिंग
वैश्विक निवेश बैंक JPMorgan ने KPIT Technologies को लेकर अपनी रेटिंग को “Neutral” से घटाकर “Underweight” कर दिया है। इसके साथ ही ब्रोकरेज ने शेयर का टारगेट प्राइस भी घटा दिया है:
- पुराना टारगेट: ₹700 प्रति शेयर
- नया टारगेट: ₹550 प्रति शेयर
ब्रोकरेज के अनुसार, कंपनी के निकट अवधि के प्रदर्शन में कमजोरी और मांग में सुस्ती को देखते हुए शेयर पर दबाव बना रह सकता है।
BMW और Volkswagen से मांग में कमी का असर
JPMorgan की रिपोर्ट के अनुसार KPIT Technologies की आय पर सबसे बड़ा असर यूरोप के प्रमुख ऑटोमोबाइल निर्माताओं द्वारा खर्च में कटौती से पड़ा है। विशेष रूप से BMW और Volkswagen जैसे बड़े ग्राहकों की ओर से खर्च कम किया गया है. BMW का योगदान KPIT के कुल रेवेन्यू में लगभग 12% तक है. यूरोपीय ऑटो सेक्टर में इलेक्ट्रिक और सॉफ्टवेयर निवेश की गति धीमी पड़ी है. इसी कारण कंपनी के ऑर्डर फ्लो और राजस्व वृद्धि पर दबाव देखा जा रहा है।
मार्जिन और प्रॉफिट पर भी दबाव की आशंका
ब्रोकरेज का अनुमान है कि कंपनी के EBITDA (Earnings Before Interest, Taxes, Depreciation and Amortization) और नेट प्रॉफिट मार्जिन पर भी असर पड़ेगा। JPMorgan ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि, लागत में कटौती तुरंत संभव नहीं है. मार्जिन पर निकट अवधि में दबाव बना रहेगा। FY27 की पहली छमाही कमजोर रह सकती है. रिकवरी संभवतः केवल चौथी तिमाही में देखने को मिल सकती है इसके चलते कंपनी के वित्तीय अनुमानों में भी कटौती की गई है।
विश्लेषकों का मानना है कि KPIT Technologies फिलहाल एक चुनौतीपूर्ण चरण से गुजर रही है। वैश्विक ऑटो सेक्टर में मंदी, इलेक्ट्रिक व्हीकल निवेश में सुस्ती और यूरोपीय OEMs की लागत कटौती कंपनी के लिए प्रमुख जोखिम बने हुए हैं।










