क्रोमा ने अपनी ईयर एंड सेल शुरू कर दी है, जिसमें iPhone 16 और Samsung Galaxy S25 Ultra पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। 15 दिसंबर 2025 से 4 जनवरी 2026 तक चलने वाली इस सेल में ग्राहक फोन को नो-कॉस्ट EMI, बैंक डिस्काउंट और इंस्टैंट ऑफर के साथ खरीद सकते हैं। यह साल की शुरुआत में स्मार्टफोन अपग्रेड का बेहतरीन मौका है।
Smartphone Deals: क्रोमा की ईयर एंड सेल में iPhone 16 और Samsung Galaxy S25 Ultra पर शानदार ऑफर मिल रहे हैं। 15 दिसंबर 2025 से 4 जनवरी 2026 तक चलने वाली इस सेल में ग्राहक क्रोमा स्टोर या वेबसाइट से इन हाई-एंड स्मार्टफोन्स को भारी डिस्काउंट और नो-कॉस्ट EMI के विकल्प के साथ खरीद सकते हैं। यह मौका नए साल में फोन अपग्रेड करने के लिए बिल्कुल उपयुक्त है।
iPhone 16 फीचर्स और ऑफर
iPhone 16 में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले है, जो 2,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। A18 प्रोसेसर और मल्टीटास्किंग क्षमता के साथ फोन में 48MP + 12MP का डुअल रियर कैमरा और 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फुल चार्जिंग पर यह 22 घंटे वीडियो प्लेबैक सपोर्ट करता है। क्रोमा की सेल में iPhone 16 की कीमत 66,990 रुपये है, जबकि सेलेक्टेड क्रेडिट कार्ड पर 4,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलता है। इस तरह ग्राहक इसे सिर्फ 62,990 रुपये में खरीद सकते हैं। नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी उपलब्ध है।

Galaxy S25 Ultra स्पेसिफिकेशंस और डील
Samsung Galaxy S25 Ultra में 6.9 इंच की QHD+ Dynamic AMOLED 2X स्क्रीन और Snapdragon 8 Elite चिपसेट है। फोन में 12GB रैम, 200MP प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रावाइड, 50MP टेलीफोटो और 10MP एडिशनल 3x टेलीफोटो सेंसर दिया गया है। फ्रंट कैमरा 12MP का है और 5,000mAh बैटरी 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। क्रोमा की सेल में टाइटैनियम सिल्वरब्लू वेरिएंट 1,20,999 रुपये में लिस्टेड है, लेकिन HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड पर 11,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलने से कुल बचत 20,000 रुपये तक हो सकती है।
कैसे उठाएं फायदा
ग्राहक क्रोमा की वेबसाइट या स्टोर पर जाकर इन फोन को खरीद सकते हैं। सेल में नो-कॉस्ट EMI, बैंक डिस्काउंट और सीमित स्टॉक के विकल्प भी उपलब्ध हैं, इसलिए समय रहते ऑफर का लाभ उठाना फायदेमंद होगा।
इस साल के शुरुआत में iPhone 16 और Galaxy S25 Ultra पर यह सेल नए स्मार्टफोन के लिए बेहतरीन मौका साबित हो सकती है।













