भारतीय टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री Kritika Kamra इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने मशहूर क्रिकेट होस्ट Gaurav Kapur के साथ शादी की है और अब अपनी नई वेब सीरीज Matka King को लेकर चर्चा में हैं।
एंटरटेनमेंट न्यूज़: Kritika Kamra ने टीवी, फिल्मों और ओटीटी पर अपनी मजबूत पहचान बनाने के बाद हाल ही में काम पर वापसी की है। हाल ही में उनकी चर्चा उनकी शादी को लेकर भी रही, जहां उन्होंने जाने-माने वीजे और क्रिकेट होस्ट Gaurav Kapur के साथ एक सादगी भरे समारोह में शादी की थी। अब कृतिका अपनी नई ओटीटी वेब सीरीज Matka King के जरिए सुर्खियों में हैं। इस प्रोजेक्ट को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है।
रिश्ते की नींव: दोस्ती और समझ
कृतिका कामरा मानती हैं कि किसी भी सफल रिश्ते की सबसे मजबूत नींव दोस्ती होती है। उन्होंने बताया कि उनके और गौरव कपूर के रिश्ते में शुरुआत से ही दोस्ती रही, जिसने उनके संबंध को सहज और मजबूत बनाया। उन्होंने कहा, “हम दोनों एक-दूसरे की पर्सनल स्पेस और करियर का सम्मान करते हैं। हम दोनों ही मुंबई से बाहर के हैं और अपने दम पर इंडस्ट्री में जगह बनाई है, इसलिए हम एक-दूसरे के संघर्ष को समझते हैं।”
कृतिका ने यह भी बताया कि दोनों ने कम उम्र से काम करना शुरू कर दिया था, जिससे उन्हें प्रोफेशनल लाइफ के उतार-चढ़ाव को समझने में मदद मिली और यही समझ उनके रिश्ते में भी दिखाई देती है।
शादी के बाद नहीं बदली जिंदगी

अक्सर शादी के बाद जीवन में बड़े बदलाव की उम्मीद की जाती है, लेकिन कृतिका के अनुसार उनकी जिंदगी में ऐसा कुछ खास नहीं बदला। उन्होंने कहा, “हमारी शादी में हम दोनों बराबर हैं। न मुझ पर उनकी जिम्मेदारी है, न उन पर मेरी। हम अपनी-अपनी स्ट्रेंथ के अनुसार चीजें संभालते हैं। कृतिका ने पारंपरिक विवाह व्यवस्था पर भी बात की और कहा कि समाज में अभी भी कई जगहों पर पितृसत्तात्मक सोच हावी है, जहां महिलाओं से ज्यादा अपेक्षाएं की जाती हैं। हालांकि, वह खुद को भाग्यशाली मानती हैं कि उन्हें अपने करियर और निजी फैसलों में स्वतंत्रता मिली।
घर के कामों को लेकर कृतिका और गौरव की सोच आधुनिक और संतुलित है। उन्होंने बताया कि दोनों ही लंबे समय से अकेले रह रहे हैं, इसलिए घर संभालने की जिम्मेदारी दोनों साझा करते हैं। उन्होंने एक दिलचस्प उदाहरण देते हुए कहा, “जब मैं अपनी सीरीज के प्रमोशन में व्यस्त थी और गौरव का आईपीएल शेड्यूल चल रहा था, तो वह अपनी शाम की शिफ्ट से पहले लंच का इंतजाम कर लेते थे। हम दोनों मिलकर घर चलाते हैं।
शादी का फैसला: दिल और दिमाग की सहमति
कृतिका कामरा ने शादी को लेकर अपने दृष्टिकोण पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वह हमेशा से शादी की संस्था को गंभीरता से लेती रही हैं। मैंने हमेशा सोचा था कि जब मेरा दिल और दिमाग दोनों एक साथ ‘हां’ कहेंगे, तभी मैं शादी करूंगी,” उन्होंने कहा। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी और गौरव की मुलाकात शादी के उद्देश्य से नहीं हुई थी, लेकिन समय के साथ दोनों एक-दूसरे को बेहतर समझने लगे और यही समझ रिश्ते को शादी तक ले गई।









