क्या हॉर्मुज पर अटकी है नई डील? ट्रंप की रणनीति को लेकर बढ़ी हलचल

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ‘क्विक डील’ रणनीति पर काम। यूरेनियम नियंत्रण और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज खोलना समझौते के अहम मुद्दे बन सकते हैं।
क्या हॉर्मुज पर अटकी है नई डील? ट्रंप की रणनीति को लेकर बढ़ी हलचल

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ट्रंप प्रशासन ‘क्विक डील’ की रणनीति पर काम कर रहा है। इसका लक्ष्य जल्द कूटनीतिक सफलता हासिल कर वैश्विक अर्थव्यवस्था को स्थिर करना है। संभावित समझौते में यूरेनियम नियंत्रण और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को खोलना प्रमुख मुद्दे बन सकते हैं।

Iran-US Quick Deal Strategy: ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव को खत्म करने के लिए ट्रंप प्रशासन तेजी से कूटनीतिक समझौते की दिशा में बढ़ रहा है। यह पहल इस्लामाबाद में प्रस्तावित वार्ता के दौरान आगे बढ़ सकती है, जिसमें दोनों देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। अमेरिका इस कदम के जरिए संघर्ष को कम करना और वैश्विक बाजार पर पड़ रहे दबाव को घटाना चाहता है। संभावित डील में यूरेनियम कार्यक्रम पर रोक और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को खोलना अहम मुद्दे हो सकते हैं, जबकि विशेषज्ञ मानते हैं कि इसके बदले ईरान को कुछ रियायतें भी दी जा सकती हैं।

‘क्विक डील’ पर फोकस, क्यों जरूरी है ये समझौता

अमेरिका के पूर्व राजदूत डगलस सिलीमन के अनुसार, ट्रंप प्रशासन ईरान के साथ लंबे संघर्ष को खींचने के बजाय जल्दी समाधान चाहता है। इसका मकसद न सिर्फ राजनीतिक बढ़त हासिल करना है, बल्कि वैश्विक बाजार में स्थिरता लाना भी है।

विशेषज्ञ मानते हैं कि ट्रंप किसी ऐसी डील की तलाश में हैं जिसे वे जल्द अपनी बड़ी कूटनीतिक जीत के तौर पर पेश कर सकें। यही वजह है कि वार्ता से पहले अमेरिकी रुख सख्त दिख रहा है, लेकिन भीतर से बातचीत की गुंजाइश भी बनी हुई है।

क्या हॉर्मुज पर अटकी है नई डील? ट्रंप की रणनीति को लेकर बढ़ी हलचल

तीन बड़े मुद्दे जिन पर टिक सकती है डील

संभावित समझौते में तीन अहम बिंदु सामने आ रहे हैं। पहला, ईरान के अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम को देश से बाहर भेजना। दूसरा, उसके परमाणु कार्यक्रम पर सख्त रोक लगाना।

तीसरा और सबसे अहम मुद्दा है स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए पूरी तरह खोलना। यह समुद्री मार्ग दुनिया की ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इसके बाधित होने से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर सीधा असर पड़ता है।

हॉर्मुज पर टकराव और रियायतों की संभावना

विशेषज्ञों के मुताबिक, स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर नियंत्रण इस पूरे विवाद में ईरान की सबसे बड़ी रणनीतिक ताकत रहा है। इस रास्ते से गुजरने वाला तेल व्यापार वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बेहद अहम है।

ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि अमेरिका इस मार्ग को खुलवाने के बदले ईरान को कुछ रियायतें दे सकता है। हालांकि यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करेगा कि ईरान अन्य मुद्दों पर कितना समझौता करने को तैयार होता है।

Leave a comment