Lava Virat Curve आज होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी और रियर मिनी डिस्प्ले से लैस होगा 5G फोन

Lava Virat Curve आज 21 सितंबर को लॉन्च होगा। फोन में 6000mAh बैटरी, Curved AMOLED डिस्प्ले, रियर मिनी स्क्रीन और Dimensity 7100 प्रोसेसर मिलेगा।

Lava Virat Curve आज 21 सितंबर को भारत में लॉन्च होगा। किफायती 5G स्मार्टफोन में 6,000mAh बैटरी, Curved AMOLED डिस्प्ले, रियर मिनी डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है।

Tech: Lava Virat Curve को कंपनी आज 21 सितंबर को दोपहर 12 बजे भारत में पेश करेगी। यह Virat सीरीज का नया 5G स्मार्टफोन होगा, जिसमें 6.67 इंच Curved AMOLED डिस्प्ले, 6,000mAh बैटरी और रियर कैमरा मॉड्यूल के साथ मिनी सेकेंडरी डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। लॉन्च के बाद फोन की बिक्री Flipkart पर शुरू होगी।

आज दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा Lava Virat Curve

Lava Virat Curve को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले इसके डिजाइन, कलर ऑप्शन्स और कई प्रमुख फीचर्स की जानकारी साझा कर दी है। फोन को दोपहर 12 बजे पेश किया जाएगा और इसके बाद इसकी बिक्री Flipkart के जरिए होगी।

Curved AMOLED डिस्प्ले और रियर मिनी स्क्रीन

स्मार्टफोन में 6.67 इंच की 3D Curved AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है। यह स्क्रीन Full-HD+ रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,100 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट कर सकती है। इसके अलावा डिस्प्ले में 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट और 93 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो मिलने की बात कही गई है।

फोन के रियर पैनल पर वीगन लेदर फिनिश मिल सकती है। ऊपरी बाएं हिस्से में रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें डुअल कैमरा और LED फ्लैश के साथ एक छोटा मिनी डिस्प्ले भी मौजूद होगा। इस सेकेंडरी स्क्रीन पर समय, बैटरी प्रतिशत, नोटिफिकेशन, वॉल्यूम लेवल, इमोजी और कस्टम मैसेज जैसी जानकारी देखी जा सकेगी।

Dimensity 7100 प्रोसेसर और 6,000mAh बैटरी

परफॉर्मेंस के लिए Lava Virat Curve में MediaTek Dimensity 7100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।

पावर बैकअप के लिए फोन में 6,000mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। फोन को Heritage Indigo और Makrana Ivory कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध कराया जाएगा।

50MP Sony कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP Sony IMX752 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यह कैमरा f/1.8 अपर्चर के साथ आता है और 10x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। वीडियो रिकॉर्डिंग की बात करें तो इससे 2K रिजॉल्यूशन में 30fps तक वीडियो शूट किया जा सकता है।

Leave a comment