Lok Sabha Election 2024: ओबीसी आरक्षण को लेकर केशव मौर्य ने I.N.D.I.A पर बोला हमला, कहां - कांग्रेस ने OBC के साथ किया छल

उत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज़, गोरखपुर हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, बिहार हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस पर निशाना साधते हुए कहां कि कांग्रेस ने ओबीसी वर्ग के साथ फरेब किया है, उसे जनता कभी माफ नहीं करेगी।

प्रयागराज: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ओबीसी आरक्षण को लेकर इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। गुरुवार (२३ मई) को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर Subkuz.com के पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहां कि कांग्रेस के शहजादे (राहुल गांधी) ने स्वीकार किया कि उनके पूर्वजों ने ओबीसी वर्ग के साथ अन्याय और फरेब किया है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में ओबीसी वर्ग के छात्रों को आरक्षण से वंचित किया गया था। बंगाल में ओबीसी आरक्षण में मुस्लिमों को शामिल करने के ममता बनर्जी के फैसले को हाई कोर्ट ने गलत ठहराया था।

मौर्य ने OBC आरक्षण का उठाया मुद्दा

Lok Sabha Election 2024: ओबीसी आरक्षण को लेकर केशव मौर्य ने I.N.D.I.A पर बोला हमला, कहां - कांग्रेस ने OBC के साथ किया छल

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहां क‍ि कांग्रेस ने ओबीसी के साथ फरेब किया है, इसलिए जनता उसे कभी माफ नहीं करेगी। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में ओबीसी छात्रों को आरक्षण से वंचित रखा गया था। बंगाल में ओबीसी आरक्षण में मुस्लिमों को शामिल करने के ममता बनर्जी के फैसले को भी हाई कोर्ट द्वारा गलत करार देते हुए उसका स्वागत किया। साथ ही कोर्ट ने फैसले को न मानने की घोषणा करते हुए ममता बनर्जी के बयान की कड़ी निंदा की थी। केशव मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहां कि इस पार्टी ने एक जाति को बढ़ावा दते हुए उसी का उद्धार किया है। बाकी अन्य जातियों की उपेक्षा की। ओबीसी समाज से सपा को कोई लेना देना नहीं हैं

Leave a comment