Lok Sabha Election 2024: 'POK हमारा है और हम उसे लेकर ही रहेंगे', बिहार में अमित शाह ने बरी हुंकार, कहां - एटम बम से डर नहीं लगता

बिहार लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, पटना हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

भारतीय जनता पार्टी के नेता व केंद्री गृहमंत्री श्री अमित शाह ने बिहार के काराकाट में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहां कि कांग्रेस कहती है पाकिस्तान के पास मिसाइल और एटम बम है उससे पीओके की मांग मत करो।

औरंगाबाद:  भारतीय जनता पार्टी के नेता व केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने रविवार (२६ मई) को बिहार को काराकाट लोकसभा क्षेत्र के दाऊदनगर में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस रैली के दौरान भाषण सेट हुए केंद्रीय गृह मंत्री जी ने कहां कि कांग्रेस कहती है पाकिस्तान के पास घातक मिसाइल और एटम बम है, उससे पीओके की मत मांग करों। लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि हम पीएम मोदी जी के कार्यकर्ता है, हम एटम बम से कभी नहीं डरते हैं। शाह ने कहां कि पाक अधिकृत कश्मीर भारत का क्षेत्र है और हम उसे लेकर ही दम लेंगे। हमें रोकने की किसी में भी हिम्मत नहीं हैं।

शाह ने गठबंधन पर साधा निशाना

Lok Sabha Election 2024: 'POK हमारा है और हम उसे लेकर ही रहेंगे', बिहार में अमित शाह ने बरी हुंकार, कहां - एटम बम से डर नहीं लगता

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहां कि एक तरफ 12 लाख करोड़ रुपये का घोटाला करने वाली पार्टियों का गठबंधन है और दूसरी तरफ 25 वर्ष से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री रहते हुए बेदाग छबि और देश का विकास करने वाले श्री नरेंद्र मोदी हैं। उन्होंने कहा कि गठबंधन में चांदी का चम्मच लेकर पैदा लेने वाले लोग हैं, जबकि भाजपा की कमान अति पिछड़ा चाय बेचने वाले का बेटा नरेंद्र मोदी के हाथ में है। अमित शाह ने मोदी जी की तुलना विपक्ष के नेताओं से करते हुए कहां कि विपक्ष के पास प्रधानमंत्री मोदी जी जैसा एक भी नेता नहीं हैं।

लालू यादव पर बोला हमला

Lok Sabha Election 2024: 'POK हमारा है और हम उसे लेकर ही रहेंगे', बिहार में अमित शाह ने बरी हुंकार, कहां - एटम बम से डर नहीं लगता

गृहमंत्री अमित शाह ने सम्बोधन में कहां कि छठे चरण के चुनाव में ही भारतीय जनता पार्टी ने 400 सीटों का आंकड़ा छू लिया है। सातवां चरण अबकी बार 400 पार' के नारे को सफल बनाने का है। अमित शाह ने लालू प्रसाद यादव पर हमला बोलते हुए कहां कि लालू प्रसाद यादव अब विकास की बात करने में लगे हुए हैं, कोई उनसे पूछे की आपने सरकार में रहते हुए कोई विकास का काम किया है। उन्होंने कहां कि लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल में केवल अपहरण, हत्या, रेप और लूट का उद्योग धंधा चलता था और अब लालू प्रसाद विकास की बात करते रहते हैं।

 

Leave a comment