Lok Sabha Election 2024: मिथिलेश ठाकुर के बयान पर दुमका बीजेपी उम्मीदवार ने किया पलटवार, JMM पार्टी को लेकर कह दी बड़ी बात

झारखंड हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, जमशेदपुर हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, बंगाल हिंदी न्यूज़, बिहार हिंदी न्यूज़, नई दिल्ली न्यूज़

झारखंड सरकार में मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सोमवार को एक संवाददाता सम्‍मेलन में दुमका लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार और नेता शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन पर जमकर निशाना साधा।

जामताड़ा: भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार सीता सोरेन अवसरवादी महिला हैं। वह ना तो कभी अपने घर परिवार की हुईं और ना ही अपनी पार्टी के लोगों के साथ मिल सकी। उन्होंने कहां कि उनके सास-ससुर बीमार से ग्रस्त हैं और पार्टी के मुखिया हेमंत सोरेन मुश्किल दौर से गुजर रहे थे। लेकिन उन्होंने इन तमाम बातों को नजर अंदाज करके लगातार प्रदेश की सरकार को अस्थिर करने वाली भारतीय जनता पार्टी का  साथ दिया। ऐसे में जनता को सब समझ आ रहा है कि  जो महिला अपने घर-परिवार और पार्टी की नहीं हो सकी वह भाजपा में शामिल होकर हमारा कैसा विकास करेगी।

प्रदेश सरकार को हटाना बीजेपी की मंशा - मिथिलेश

Lok Sabha Election 2024: मिथिलेश ठाकुर के बयान पर दुमका बीजेपी उम्मीदवार ने किया पलटवार, JMM पार्टी को लेकर कह दी बड़ी बात

सूत्रों ने Subkuz.com को बताया कि प्रदेश सरकार के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार सीता सोरेन पर पार्टी और घर तोड़ने का आरेाप लगते हुए कहां कि भारतीय जनता पार्टी की मंशा लगातार प्रदेश सरकार को गिराने की रहती है। लेकिन हमारी पार्टी जनता के हित के बारे में सोचती है. इसलिए जनता का अटूट विश्वास बना रहता है. भाजपा की तरह हमारी पार्टी जुमलेबाजी नहीं करती हैं।

मिथिलेश के बयान पर सीता सोरेन ने किया पलटवार

Lok Sabha Election 2024: मिथिलेश ठाकुर के बयान पर दुमका बीजेपी उम्मीदवार ने किया पलटवार, JMM पार्टी को लेकर कह दी बड़ी बात

मिथिलेश ठाकुर के बयान पर भजपा उम्मीदवार सीता सोरेन ने पलटवार किया है। उन्‍होंने कहां कि मैं झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा- JMM) पार्टी के अंदर रहकर पिछले चार वर्ष से दुमका लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की बात कर रही थी। लेकिन पार्टी ने मेरी बातों को सुनकर भी अनसुना कर दिया था। उन्‍होंने कहां, मुझे वहां घुटन महसूस हो रही थी। मैं उस पार्टी में रहकर जनता के लिए न तो कोई कोई काम कर पा रही और न खुलकर जनता की समस्या बता पा रही थी। मुझे लोकसभा की टिकट दिलाने का दम मिथिलेश ठाकुर म नहीं हैं। पार्टी तो मेरे परिवार की है। मेरे पति स्व दुर्गा सोरेन ने पार्टी को बनाया हैं।

नारायणपुर क्षेत्र में भ्रमण के दौरान Subkuz.com के पत्रकार से बातचीत के दौरान सीता सोरेन ने कहां कि पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथलेश कुमार ठाकुर ने मेरी और पार्टी की गलत निंदा की है. उन्होंने कहां कि मैनें पहले झामुमो से ही टिकट की मांग की थी। मिथिलेश ने कहां था जो भाजपा हेमंत सोरेन की नहीं हो सकी, वह सीता सोरेन की कैसे हो सकती है। झूठे केस में हमारे लोकप्रिय नेता को जेल भेजने वाले भारतीय जनता पार्टी की गोद में खेलने वालीं बीजेपी उम्मीदवार सीता सोरेन की हार शत प्रतिशत निश्चित हैं। 

Leave a comment