Lok Sabha Election News: JDU ने घोषित की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

बिहार लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, पटना हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

जदयू जनता दल (यूनाइटेड) ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, जिसमे मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के साथ-साथ जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ललन सिंह  राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार झा, संसदीय दल के नेता रामनाथ सिंह ठाकुर और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह कुशवाहा को शामिल किया गया हैं।

पटना: जदयू ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची तैयार करके सूची में शामिल नेताओं के नाम एलान कर दिया है। चुनाव के भिन्न-भिन्न चरणों के हिसाब से स्टार प्रचारकों की सूची में बदलाव होता रहेगा। लेकिन सभी चरणों की सूची में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार मुख्य रूप से रहेंगे। सबसे ज्यादा चौकाने वाली बात है कि जदयू के प्रमुख सलाहकार केसी त्यागी को जदयू ने स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नहीं किया हैं।

ये लोग है प्रचारक सूची में शामिल

जनता दल (यूनाइटेड) ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची तैयार की है, जिसमे मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार और मंत्रिमंडल में शामिल जदयू कोटे के सभी मंत्रियों के साथ-साथ जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव कुमार रंजन सिंह (ललन सिंह), जदयू के राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार झा, जदयू संसदीय दल के नेता रामनाथ कुमार ठाकुर और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह कुशवाहा को स्टार प्रचारकों की सूची में चुना गया हैं।

सभी चरणों के चुनाव प्रचार में शामिल होंगे नितीश

जदयू सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार Subkuz.com ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार चुनाव का प्रचार करने के लिए सभी चरणों में शामिल होकर चुनाव का प्रचार करने के लिए निकलेंगे। प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री एक लोकसभा क्षेत्र में दो या तीन जनसभाओं को संबोधित कर सकते हैं। पहले चरण के लोकसभा चुनाव में दो सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), एक पर JDU  और एक पर लोजपा (लोक जनशक्ति पार्टी) के प्रत्याशी चुनाव मैदान में होंगे। इन सभी लोकसभा क्षेत्रों में सीएम नीतीश चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे और जनसभा करेंगे।

Leave a comment