Lucknow Bus Fire Case: लखनऊ में सिटी बस में लगी भीषण आग, चालक बुरी तरह झुलसा, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

उत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज़, गोरखपुर हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, बिहार हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

शहीद मार्ग पर कानपुर रोड तिराहे के पास सोमवार (8 अप्रेल) शाम को सिटी बस में अचानक भयंकर आग लग गई। इस अग्निकांड में दो सवारियों और परिचालक ने किसी तरह बस से कूदकर अपनी जान बचा ली लेकिन चालक बुरी तरह झुलस गया।

लखनऊ: शहीद मार्ग पर कानपुर जाने वाली रोड तिराहे के पास सोमवार शाम को सिटी बस में अचानक भयंकर आग लगने से दो सवारियों और परिचालक नेत्रपाल सिंह ने किसी प्रकार बस से कूदकर अपनी जान बचा ली, लेकिन चालक हरिशंकर शर्मा आग से बुरी तरह झुलस गया। हादसे में परिचालक को भी छोटी-मोती चोट आई है। चालक को लोकबंधु अस्पताल में इलाज करवाने के लिए एडमिट कराया गया।

कैसे लगी थी आग?

जानकारी के मुताबिक अग्निकांड बस में तकनीकि खामियां होने के कारण आग लगी है। Subkuz.com के पत्रकारों ने शनिवार (६ अप्रेल) को परिवहन विभाग को टूटी-फूटी या जर्झर बसों की फोटो समेत पूरी खबर और खटारा सिटी बसों के डैशबोर्ड व टूटीं हुई सीटों का प्रकाशन कर विभाग के अफसरों को चेताया था। लेकिन अधिकारीयों ने इस और ध्यान नहीं दिया, जिसका नतीजा बस में आग लगने से तीन लोगों की जान खतरे में पड़ गई।

दमकल कर्मियों ने मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

Lucknow Bus Fire Case: लखनऊ में सिटी बस में लगी भीषण आग, चालक बुरी तरह झुलसा, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

सरोजनीनगर फायर स्टेशन के अफसर ब्रजेश कुमार शर्मा ने Subkuz.com को बताया कि शायद गाड़ी में रखे सीएनजी सिलेंडर में लीकेज था। उसी समय चालक ने एकदम से गाड़ी स्टार्ट कर दी और स्पार्किंग होने से आग लग गई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि चालक ने सवारियां भरने के लिए बस को चौराहे पर खड़ा कर रखा था। उसके बाद बस स्टार्ट होते ही अचानक से बस से धुआं और आग की लपटें बाहर निकलने लगीं।

बताया कि चालक हरिशंकर शर्मा ने बस से बाहर निकलने के लिए गेट खोलने का बहुत प्रयास किया, लेकिन वह अंदर फंस गया। देखते-देखते कुछ ही समय में आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। बताया कि चालक किसी तरह गेट खोलकर बाहर की तरफ भागा लेकिन इससे पहले वह आग की लपटों की चपेट में आकर झुलस गया था। परिचलाक और बस बैठी दो सवारियों ने मुस्तैदी से बस के बाहर कूदकर अपनी जान बचाई।

हादसे के बाद कानपुर रोड पर लगा जाम

Lucknow Bus Fire Case: लखनऊ में सिटी बस में लगी भीषण आग, चालक बुरी तरह झुलसा, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

हादसे की सूचना के बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचकर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाहनों का आवागमन कुछ समय के लिए रोक दिया गया। जानकारी मिलने के बाद सरोजनीनगर फायर स्टेशन से सेकेंड अफसर ब्रजेश कुमार और अन्य कर्मचारी तुरंत दमकल वाहन लेकर घटना स्थल पर पहुंचे। एक-डेढ़ की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इंस्पेक्टर सरोजनीनगर शैलेंद्र कुमार गिरी ने नटकुर के रहने वाले घायल चालक और परिचालक को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती करा दिया।

जानकारी के अनुसार एमडी सिटी ट्रांसपोर्ट ने बस में आग लगने की घटना को मैनेजर आपरेशन आर कुमार उपाध्याय, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी अनिल कुमार तिवारी और सीनियर फोरमैन प्रवेश कुमार सैनी की तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई है। उनकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment