Maharashtra Election 2024: एनसीपी के शरद गुट ने चौथी सूची की जारी, अनिल देशमुख की जगह उनके बेटे को मिला प्रत्याशी का टिकट

Maharashtra Election 2024: एनसीपी के शरद गुट ने चौथी सूची की जारी, अनिल देशमुख की जगह उनके बेटे को मिला प्रत्याशी का टिकटMharashtra Election 2024: एनसीपी के श

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने अपने 7 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कटोल से महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के बेटे सलिल देशमुख का नाम शामिल है। इस बार राकांपा ने अनिल देशमुख की जगह उनके बेटे सलिल देशमुख को कटोल से अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

Maharashtra: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची में 7 नामों की घोषणा की है। इस सूची में कटोल से महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के बेटे सलिल देशमुख का नाम भी शामिल है।

सलिल देशमुख को उम्मीदवार किया घोषित

Maharashtra Election 2024: एनसीपी के शरद गुट ने चौथी सूची की जारी, अनिल देशमुख की जगह उनके बेटे को मिला प्रत्याशी का टिकट

पहले इस क्षेत्र से अनिल देशमुख स्वयं चुनाव लड़ने वाले थे, लेकिन अब पार्टी ने उनके स्थान पर उनके पुत्र सलिल देशमुख को कटोल से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इसके साथ ही शरद पवार गुट अब तक 82 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुका है।

तीसरी सूची में स्वरा भास्कर के पति भी शामिल

इससे पहले, शरद पवार की पार्टी एनसीपी (शरद पवार गुट) ने रविवार को उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की थी। एनसीपी की इस तीसरी सूची में कुल 9 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया। उल्लेखनीय है कि इस सूची में स्वरा भास्कर के पति फहद अहमद का नाम भी शामिल था। शरद पवार ने फहद को अणुशक्तिनगर से पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। इस प्रकार, एनसीपी (शरद पवार गुट) अब तक कुल विधानसभा की 76 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

255 सीटों के लिए बंटवारे की हुई पुष्टि

Maharashtra Election 2024: एनसीपी के शरद गुट ने चौथी सूची की जारी, अनिल देशमुख की जगह उनके बेटे को मिला प्रत्याशी का टिकट

एमवीए गठबंधन ने 255 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अपनी सीट-बंटवारे की पुष्टि कर दी है। इस बंटवारे के तहत, प्रत्येक पार्टी को 85 सीटें आवंटित की गई हैं। इससे पहले, महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने बताया था कि कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (शरद पवार गुट) सहित सभी गठबंधन सहयोगी 85-85 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

Leave a comment