Meta में छंटनी का एलान, 3500 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी, जानें पूरी डिटेल्स 

मेटा ने 3600 कर्मचारियों को खराब प्रदर्शन के कारण नौकरी से निकाला, वहीं नए टैलेंट की हायरिंग का ऐलान किया है। जानें मेटा की छंटनी और भविष्य की योजनाएं।

माइक्रोसॉफ्ट के बाद अब मेटा ने 3600 कर्मचारियों की छंटनी का निर्णय लिया, जिनकी प्रदर्शन कमजोर था। मार्क जुकरबर्ग ने नए कर्मचारियों की हायरिंग का ऐलान किया।

Meta: फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा ने करीब 3600 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का ऐलान किया है। कंपनी ने इस बारे में एक इंटरनल मेमो जारी किया, जिसमें बताया गया कि यह छंटनी खराब वर्क परफॉर्मेंस के आधार पर की जाएगी। हालांकि, इन कर्मचारियों की जगह नए लोगों को हायर किया जाएगा। इस फैसले से कंपनी के महज 5 फीसदी कर्मचारी प्रभावित होंगे।

वर्क परफॉर्मेंस के आधार पर छंटनी

Meta में छंटनी का एलान, 3500 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी, जानें पूरी डिटेल्स 

मेटा में सितंबर 2023 तक कुल 72,400 कर्मचारी कार्यरत थे। मार्क जकरबर्ग ने इस फैसले का बचाव करते हुए कहा कि नए और बेहतर टैलेंट को कंपनी में शामिल किया जाएगा। उनका मानना है कि इससे मेटा की कार्यकुशलता में सुधार होगा और कंपनी को नई दिशा मिलेगी।

अमेरिकी कंपनियों में परफॉर्मेंस-आधारित छंटनी सामान्य प्रक्रिया

अमेरिकी कंपनियों में खराब प्रदर्शन के आधार पर कर्मचारियों की छंटनी एक सामान्य प्रक्रिया बन चुकी है। इससे पहले, माइक्रोसॉफ्ट ने भी अपने वर्कफोर्स के एक प्रतिशत कर्मचारियों को बाहर किया था। ये सभी कर्मचारी भी खराब परफॉर्मेंस वाले थे।

मार्क जकरबर्ग ने कहा, "मैंने कंपनी में मैनेजमेंट का स्तर बढ़ाने और खराब परफॉर्मेंस वाले कर्मचारियों को बाहर करने का फैसला लिया है।"

रिपब्लिकन से बढ़ती नजदीकी और मेटा का ले-ऑफ

Meta में छंटनी का एलान, 3500 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी, जानें पूरी डिटेल्स 

मेटा में छंटनी की घोषणा उस समय हुई है, जब रिपब्लिकन पार्टी से मार्क जकरबर्ग की नजदीकी बढ़ रही है। डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण से कुछ दिन पहले ही यह खबर सामने आई। जकरबर्ग ने ट्रंप के साथ डिनर मीटिंग की थी और मेटा के पब्लिक अफेयर्स हेड के तौर पर रिपब्लिकन नेताओं को शामिल किया था। इस तरह की घटनाओं ने उनके रिपब्लिकन नेताओं से बढ़ते रिश्तों को और मजबूती दी है।

फैक्ट चेकिंग टीम का अंत और नए बदलाव

इसके साथ ही, पिछले हफ्ते मार्क जकरबर्ग ने घोषणा की थी कि मेटा यूएस में अपने फैक्ट चेकिंग प्रोग्राम को बंद कर देगा। यह प्रोग्राम गलत सूचनाओं का फैक्ट चेक करता था, लेकिन कंजरवेटिवों द्वारा इस पर सेंसरशिप का आरोप लगाया गया था। अब, मेटा के नए सिस्टम के तहत यूजर्स अपने पोस्ट्स के साथ संदर्भ जोड़ सकेंगे, जैसा कि एलन मस्क के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर होता है।

इसके अलावा, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कंटेंट मॉडरेशन के नियमों में भी ढील दी गई है, जिससे उपयोगकर्ताओं को अपनी आवाज को अधिक स्वतंत्रता से व्यक्त करने का मौका मिलेगा।

Leave a comment