मिडिल ईस्ट संकट: अमेरिका-ईरान युद्ध में ट्रंप जल्दी समापन की रणनीति पर, जानें वजह

मध्य पूर्व में ईरान युद्ध पांचवें हफ्ते में, अमेरिका आर्थिक, सैन्य दबाव और NATO सहयोग की कमी के कारण युद्ध को जल्दी समाप्त करने की योजना पर विचार कर रहा है।

मध्य पूर्व में ईरान युद्ध पांचवे हफ्ते में है। अमेरिकी रणनीति में बदलाव आया है। NATO सहयोग न मिलने, आर्थिक दबाव और मिसाइल स्टॉक घटने के कारण अमेरिका जल्द युद्ध समाप्त करने की दिशा में सोच रहा है।

Iran-US War: मध्य पूर्व में ईरान युद्ध अब पांचवें हफ्ते में प्रवेश कर चुका है। इस दौरान अमेरिकी प्रशासन की रणनीति में बदलाव साफ नजर आ रहा है। अमेरिका ने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के तहत ईरान पर सख्त सैन्य कार्रवाई की थी, लेकिन अब संकेत मिल रहे हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही इस अभियान को खत्म करने की दिशा में बढ़ रहे हैं।

ट्रंप ने अपनी शुरूआती योजना के तहत उम्मीद की थी कि ईरान जल्दी झुकेगा, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलेगा और किसी तरह की डील हो जाएगी। लेकिन अब तक इन सभी लक्ष्यों में कोई सफलता नहीं मिली है। ईरान ने किसी भी तरह से सरेंडर नहीं किया और दोनों देशों के बीच कोई डील नहीं हुई। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर अमेरिका जल्दबाजी में युद्ध से पीछे क्यों हट रहा है।

ट्रंप का NATO पर भरोसा नहीं

हाल ही में डेली टेलीग्राफ को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने बताया कि वह अमेरिका को NATO से बाहर निकालने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। उन्होंने NATO को "कागजी शेर" बताया और कहा कि लंबे समय से उन्हें इस गठबंधन की विश्वसनीयता पर संदेह था। ट्रंप ने कहा, 'मैं नाटो से कभी भी प्रभावित नहीं हुआ। मुझे पता था कि वे एक कागजी शेर हैं। पुतिन भी यह बात जानते हैं।'

NATO के सदस्य देशों ने अमेरिका के मध्यपूर्वी अभियान में समर्थन देने से इनकार कर दिया है। यूके, फ्रांस, इटली, स्विट्जरलैंड और स्पेन ने अमेरिकी सैन्य विमानों को अपने हवाई अड्डों पर उतरने की अनुमति नहीं दी। ब्रिटेन ने तो सीधे तौर पर युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया और क्षेत्रीय सुरक्षा बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सैन्य बल तैनात करने की घोषणा की।

अमेरिका के लिए आर्थिक और सैन्य दबाव

अमेरिका को इस युद्ध में भारी आर्थिक और सैन्य दबाव का सामना करना पड़ रहा है। डिफेंस दस्तावेजों के अनुसार, अमेरिका के पास टॉमहॉक क्रूज मिसाइल का स्टॉक तेजी से घट रहा है। कुल 3,992 मिसाइलों में से अमेरिका ने केवल एक महीने में ईरान पर 850 मिसाइल दाग दी हैं। इसके अनुसार अमेरिका के पास केवल 3.7 महीने का मिसाइल स्टॉक बचा है।

मिडिल ईस्ट संकट: अमेरिका-ईरान युद्ध में ट्रंप जल्दी समापन की रणनीति पर, जानें वजह

युद्ध में खर्च भी लगातार बढ़ रहा है। पिछले एक महीने में अमेरिका ने लगभग 36 अरब डॉलर युद्ध पर खर्च किए हैं। इसके अलावा, हथियारों और संसाधनों की कमी ने अमेरिका की सैन्य योजना पर दबाव बढ़ा दिया है।

ईरान का विरोध और नुकसान

हालांकि अमेरिका की कार्रवाई से ईरान को भी भारी नुकसान हुआ है। ईरान के सुप्रीम लीडर और कई टॉप कमांडर मारे गए हैं। अब तक लगभग 4,700 सुरक्षा कर्मियों की मौत हो चुकी है। युद्ध में 760 स्कूल और 300 हेल्थ सेंटर जमींदोज हो चुके हैं। रेड क्रिसेंट ने बताया कि US-इजरायली हमलों के कारण देश में 90,063 आवासीय इकाइयों और 307 मेडिकल फैसिलिटी को नुकसान हुआ। युद्ध में लगभग 20,880 लोग घायल हुए हैं।

इन नुकसान के बावजूद, ईरान ने अमेरिकी मांगों को ठुकरा दिया और युद्ध में झुकने से इंकार किया। इसके चलते अमेरिका की रणनीति प्रभावित हुई और उसे युद्ध को जल्दी समाप्त करने के विकल्प पर विचार करना पड़ा।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने के कारण दुनिया भर में तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। इससे वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ गई हैं और आर्थिक दबाव बढ़ा है। अमेरिका इस संकट को जल्द हल करने के लिए युद्ध को जल्दी खत्म करना चाहता है। इसके अलावा पाकिस्तान और अन्य मध्यस्थ प्रयास भी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं।

ट्रंप प्रशासन इस बात से चिंतित है कि युद्ध लंबे समय तक खिंचने से अमेरिका की वैश्विक आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी। तेल की कीमतों में इजाफा, सहयोगी देशों का समर्थन न मिलना और संसाधनों का लगातार घटता भंडार अमेरिका को मजबूर कर रहा है कि वह जल्दी युद्ध समाप्त करने की दिशा में बढ़े।

NATO सहयोगियों की दूरी

ब्रिटेन और फ्रांस जैसे NATO देश अमेरिका के मध्यपूर्वी अभियान में शामिल नहीं हुए हैं। ब्रिटिश रक्षा मंत्री जॉन हीली ने कहा कि वे अपने सहयोगियों के साथ मिलकर क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने और ईरानी हमलों को रोकने पर काम कर रहे हैं। ब्रिटेन ने मध्य पूर्व में अतिरिक्त सैन्य बल और वायु रक्षा प्रणाली तैनात की है ताकि ईरान के हमलों से अपने हितों की रक्षा की जा सके।

नाटो सहयोगियों के साथ अमेरिकी नीति में विरोध और दूरी ने ट्रंप प्रशासन को रणनीति बदलने पर मजबूर कर दिया है। अब अमेरिका युद्ध को लंबा खींचने के बजाय जल्दी समाप्त करने पर जोर दे रहा है।

Leave a comment