Healthy Breakfast Guide: पोहा और परांठा में कौन-सा विकल्प है बेहतर

पोहा हल्का और लो-फैट विकल्प है, जबकि परांठा लंबे समय तक पेट भरा रखता है। सही तैयारी से दोनों ही स्वास्थ्यवर्धक नाश्ता बन सकते हैं।

भारतीय ब्रेकफास्ट में पोहा और परांठा दोनों लोकप्रिय हैं, लेकिन स्वास्थ्य की दृष्टि से पोहा हल्का और लो-फैट विकल्प है, जबकि परांठा लंबे समय तक पेट भरा रखने और ऊर्जा के लिए बेहतर है। सही तैयारी और सामग्री के अनुसार दोनों ही हेल्दी ब्रेकफास्ट बन सकते हैं।

Healthy Breakfast Options: भारतीय नाश्ते में पोहा और परांठा दोनों पसंद किए जाते हैं, लेकिन पोहा हल्का, लो-फैट और आसानी से पचने वाला विकल्प है, जो वजन नियंत्रित रखने वालों के लिए उपयुक्त है। वहीं, परांठा लंबे समय तक पेट भरा रखने, प्रोटीन और ऊर्जा के लिए फायदेमंद है। डॉ. शिवानी सीकड़ी के अनुसार, पोहा सुबह हल्का नाश्ता पसंद करने वालों के लिए और परांठा लंबे समय तक ऊर्जा बनाए रखने वालों के लिए सर्वोत्तम है।

1. परांठा: ऊर्जा और प्रोटीन का अच्छा स्रोत

परांठा मुख्य रूप से गेहूं के आटे से बनता है, जो कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट देता है और लंबे समय तक पेट भरा रखता है। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो पाचन को बेहतर बनाता है और ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखता है।

यदि परांठा साबुत आटे से बनाया जाए और इसमें पनीर, पालक या दाल जैसी स्टफिंग हो, तो यह प्रोटीन का भी अच्छा स्रोत बन जाता है। कम तेल या घी में बनाया गया परांठा हेल्दी माना जाता है, और दही या सलाद के साथ खाने से यह अधिक संतुलित नाश्ता बनता है।

2. पोहा: हल्का और जल्दी पचने वाला नाश्ता

पोहा हल्का, लो-फैट और आसानी से पचने वाला होता है। यह शरीर को जरूरी कार्बोहाइड्रेट देता है, जिससे सुबह की ऊर्जा मिलती है बिना भारीपन महसूस हुए। पोहा खासकर गर्मी या उमस वाले मौसम में आदर्श विकल्प है।

पोहा आयरन का अच्छा स्रोत भी है, खासकर लोहे की कढ़ाही में बनने पर। इसमें मटर, गाजर और प्याज जैसी सब्जियां डालने से फाइबर और विटामिन्स की मात्रा बढ़ जाती है। यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और पाचन को सुधारता है।

3. कौन सा ब्रेकफास्ट चुनें?

डॉ. शिवानी सीकड़ी के अनुसार, यदि हल्का और लो-फैट नाश्ता चाहिए तो पोहा बेहतर विकल्प है। वहीं, लंबे समय तक पेट भरा रखने और ज्यादा ऊर्जा पाने के लिए परांठा सही रहेगा। दोनों का सही सेवन स्वास्थ्य के अनुसार फायदे मंद हो सकता है।

Leave a comment