Moeen Ali Retirement: मोईन अली ने क्रिकेट को कहा हमेशा के लिए अलविदा, दूसरी बार की संन्यास घोषणा, पढ़िए फैसले की क्या थी प्रमुख वजह?

मोईन अली ने क्रिकेट को कहा हमेशा के लिए अलविदा, दूसरी बार की संन्यास घोषणा, पढ़िए फैसले की क्या थी प्रमुख वजह? स्पोर्ट्स हिंदी न्यूज़, क्रिकेट हिंदी न्यूज़

मोईन अली ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए चयनित नहीं होने के कारण खेल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का निर्णय लिया है। मोईन अली ने इंग्लैंड के लिए 2019 में वनडे वर्ल्ड कप और 2022 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. उन्होंने अपनी भूमिका और टीम में योगदान के बारे में खुलकर बातें की हैं।

Moeen Ali Retirement: मोईन अली ने क्रिकेट को कहा हमेशा के लिए अलविदा, दूसरी बार की संन्यास घोषणा, पढ़िए फैसले की क्या थी प्रमुख वजह?

स्पोर्ट्स न्यूज़: इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर मोईन अली ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। 37 वर्षीय मोईन अली ने इंग्लैंड के लिए 2019 में वनडे वर्ल्ड कप और 2022 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने अपने 10 साल के करियर को समाप्त करने का निर्णय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज में चयनित न होने के बाद लिया हैं।

मोईन अली ने डेली मेल को दिए एक इंटरव्यू में कहा, "मैं 37 साल का हो गया हूँ और मुझे इस महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए नहीं चुना गया है। मैंने इंग्लैंड के लिए काफी क्रिकेट खेली है। अब अगली पीढ़ी के लिए समय है।" मोईन अली का संन्यास इंग्लैंड क्रिकेट के लिए एक बड़ा नुकसान है, क्योंकि उन्होंने कई मौकों पर अपनी बहुआयामी क्षमता का प्रदर्शन किया हैं।

सन्यास लेने के बाद टेस्ट मैच में की थी वापसी

Moeen Ali Retirement: मोईन अली ने क्रिकेट को कहा हमेशा के लिए अलविदा, दूसरी बार की संन्यास घोषणा, पढ़िए फैसले की क्या थी प्रमुख वजह?

मोईन अली ने 2021 के अंत में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था, लेकिन 2023 में बेन स्टोक्स के कहने पर उन्होंने एशेज सीरीज के लिए वापसी की। एशेज के बाद उन्होंने फिर से टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया, लेकिन अब मोईन अली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स से विदाई की घोषणा कर दी है। मोईन अली का इंटरनेशनल करियर 2014 में शुरू हुआ था। उन्होंने 68 टेस्ट, 138 वनडे, और 92 टी20 मैच खेले। उनके नाम तीनों फॉर्मेट्स में कुल 6678 रन, आठ शतक और 28 अर्धशतक हैं। साथ ही उन्होंने तीनों फॉर्मेट्स में मिलाकर कुल 366 विकेट भी अपने नाम किए।

मोईन अली का आखिरी इंटरनेशनल मैच इस साल गयना में टी20 वर्ल्ड कप-2024 के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ था। उनके संन्यास से इंग्लैंड क्रिकेट को एक बड़ा धक्का लगा है, लेकिन उनके करियर की उपलब्धियां उन्हें हमेशा यादगार बनाए रखेंगी।

मोईन अली खेलते रहेंगे फ्रेंचाइजी क्रिकेट

Moeen Ali Retirement: मोईन अली ने क्रिकेट को कहा हमेशा के लिए अलविदा, दूसरी बार की संन्यास घोषणा, पढ़िए फैसले की क्या थी प्रमुख वजह?

मोईन अली ने अपने संन्यास के फैसले के बाद फ्रेंचाइजी क्रिकेट में खेलना जारी रखने की बात कही है। उनका कहना है कि उन्हें क्रिकेट खेलना अभी भी बहुत पसंद है और वे फ्रेचाइजी क्रिकेट में सक्रिय रहेंगे। इसके साथ ही, उन्होंने कोचिंग में भी रुचि जताई और बताया कि वे एक अच्छे कोच बनने की दिशा में काम करना चाहेंगे। मोईन ने ब्रेंडन मैक्कलम से काफी कुछ सीखा है और उन्हें उम्मीद है कि लोग उन्हें एक आजाद परिंदे के रूप में याद रखेंगे।

आने वाले समय में मोईन अली कैरिबियन प्रीमियर लीग (CPL) में अपना डेब्यू करेंगे। गयाना अमेजन वॉरियर्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया है। इसके अलावा, आईपीएल में भी मोईन अली चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का हिस्सा रह चुके हैं।

 

 

Leave a comment