Mohali Building Collapse: मोहाली में निर्माणाधीन इमारत गिरने से 22 वर्षीय युवती की मौत, कई लोग अब भी मलबे में फंसे

मोहाली में निर्माणाधीन इमारत गिरने से एक युवती की मौत हो गई, राहत कार्य जारी है। मलबे में कई लोग फंसे होने की आशंका। 22 वर्षीय युवती की मौत, कई मलबे में फंसे

शनिवार को मोहाली के सोहाना सैनी बाग में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब बेसमेंट में खुदाई के कारण एक बहुमंजिला इमारत गिर गई। इस हादसे में हिमाचल प्रदेश की 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई, और मलबे में कई लोग फंसे हो सकते हैं।

Mohali Building Collapse: मोहाली में निर्माणाधीन इमारत गिरने से 22 वर्षीय युवती की मौत, कई लोग अब भी मलबे में फंसे

Mohali Building Collapse: पंजाब के मोहाली जिले में शनिवार को एक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत गिरने से एक 22 वर्षीय युवती की मौत हो गई। घटना के बाद, युवती को गंभीर हालत में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल (NDRF) ने मलबे से निकाला और सोहाना अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान हिमाचल प्रदेश के ठियोग निवासी दृष्टि वर्मा के रूप में हुई है। हादसे के बाद मलबे में अब भी कई लोग फंसे होने की आशंका है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जताया दुख

Mohali Building Collapse: मोहाली में निर्माणाधीन इमारत गिरने से 22 वर्षीय युवती की मौत, कई लोग अब भी मलबे में फंसे

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूरा प्रशासन और बचाव दल घटनास्थल पर तैनात हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने प्रशासन के साथ लगातार संपर्क बनाए रखने की बात भी कही।

बिल्डिंग के मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Mohali Building Collapse: मोहाली में निर्माणाधीन इमारत गिरने से 22 वर्षीय युवती की मौत, कई लोग अब भी मलबे में फंसे

डीएसपी हरसिमरन सिंह ने जानकारी दी कि बिल्डिंग गिरने से मलबे में फंसे लोगों को निकालने का कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि इस घटना के लिए जिम्मेदार इमारत के मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

घटना के समय जिम में थे लोग

Mohali Building Collapse: मोहाली में निर्माणाधीन इमारत गिरने से 22 वर्षीय युवती की मौत, कई लोग अब भी मलबे में फंसे

हादसे के समय इमारत के अंदर जिम में कई लोग एक्सरसाइज कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक, इमारत के पहले और दूसरे फ्लोर पर पीजी संचालित हो रहा था, जबकि तीसरे फ्लोर पर जिम चलाया जा रहा था। यह बिल्डिंग रेसिडेंशियल थी, लेकिन अवैध रूप से यहां पीजी और जिम का संचालन किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के बेसमेंट में खुदाई चल रही थी, जो इस हादसे का कारण बनी।

भारी क्षति के बाद चल रहा राहत कार्य

घटना के बाद से राहत कार्य जारी है और अधिकारियों की टीम मलबे में फंसे लोगों को निकालने में जुटी हुई है। स्थानीय लोग और NDRF टीम इस बचाव कार्य में पूरी तरह से सक्रिय हैं।

Leave a comment