MP में दो बड़े सड़क हादसे, खरगोन में वाहन पलटने से 25 मजदुर घायल, गुना में अधिकारी को लगी चोट 

मध्य प्रदेश में खरगोन के जामगेट घाट पर वाहन पलटने से 25 मजदूर घायल हुए, वहीं गुना में ट्रक पलटने से नायब तहसीलदार और अन्य अधिकारी घायल। प्रशासन जांच में जुटा।

मध्य प्रदेश के खरगोन में जामगेट घाट पर बुधवार को पिकअप वाहन पलटने से 25 से ज्यादा मजदूर घायल हो गए। हादसा रेलिंग से टकराने के कारण बड़ा टल गया। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

MP Accident: खरगोन जिले के जामगेट घाट पर बुधवार रात करीब 8 बजे पिकअप वाहन का ब्रेक फेल हो गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराने के बाद पलट गया। हादसे में कुल 40 मजदूरों में से 27 घायल हो गए। सभी घायल मजदूरों को मंडलेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी धर्मराज मीना ने बताया कि ड्राइवर की सूझबूझ से गाड़ी खाई में गिरने से बच गई, अन्यथा हादसा और गंभीर हो सकता था।

रेलिंग ने बचाई जान

हादसे के समय वाहन रेलिंग से टकराकर रुक गया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। एसपी मीना खुद मौके पर पहुंचे और घायलों को अपनी गाड़ी में अस्पताल पहुंचाया। मौके पर छह एंबुलेंस भी भेजी गईं। घायल मजदूर भूदरी और रामगढ़ के निवासी हैं।

गुना: नायब तहसीलदार की गाड़ी पर ट्रक पलटा

MP में दो बड़े सड़क हादसे, खरगोन में वाहन पलटने से 25 मजदुर घायल, गुना में अधिकारी को लगी चोट 

गुना जिले के कैंट थाना क्षेत्र में बुधवार शाम बड़ा सड़क हादसा हुआ। अनाज से भरा ट्रक नायब तहसीलदार अनुराग जैन की गाड़ी से टकराने के बाद उनकी गाड़ी पर पलट गया। हादसे में नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक कुलदीप गुप्ता और पटवारी महेंद्र रघुवंशी घायल हो गए।

गंभीर रूप से घायल अधिकारी

हादसे के बाद नायब तहसीलदार अनुराग जैन को गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। यह अधिकारी पगारा में जमीन विवाद सुलझाने के बाद लौट रहे थे। ट्रक की टक्कर और पलटने के बाद उनकी गाड़ी भी पलट गई। प्रशासनिक अधिकारियों की स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।

प्रशासनिक कार्रवाई

एसपी और अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन इस हादसे की जांच कर रहा है, और ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment