Mumbai Crime News: मुंबई के एक स्कूल पर एमआईटीएम ऑनलाइन हमला, लाखों रूपये की ठगी, पुलिस ने बरामद किए 82.53 लाख रूपये

मुंबई हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, महाराष्ट्र हिंदी न्यूज़, बंगाल हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, नई दिल्ली हिंदी न्यूज़, पुणे न्यूज़

मुंबई में एक स्कुल पर मैन इन द मिडल (एमआईटीएम) हमला हुआ. हमलावर गुप्त रूप से दो पक्षों के बीच संदेशों का आदान-प्रदान रोककर ऑनलाइन धोखाधड़ी 23 फरवरी से 16 मार्च के बीच की गई. स्कूल ने कैफेटेरिया बनाने के लिए निर्माण सामग्री खरीदने की प्रक्रिया शुरू की, उसी दौरान उनके साथ ठगी हुई।

मुंबई: मुंबई पुलिस की टीम ने एक 'मैन इन मिडल' ऑनलाइन हमले में दक्षिण मुंबई स्थित एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय स्कूल में हुई ठगी के 82.53 लाख रुपये वापस लेन में कामयाबी हासिल की हैं। साइबर सेल अधिकारी ने Subkuz.com को बताया कि 'मैन इन द मिडल' (एमआईटीएम) हमला का मतलब ठग द्वारा गुप्त रूप से दो पक्षों के बीच संदेशों को रोक कर उन्हें अन्य जगह प्रसारित करता है, लोगों को ऐसा लगता है की वे एक-दूसरे के साथ संदेश का आदान-प्रदान करते हैं।

अधिकारी ने बताया कि इस प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी 23 फरवरी से लेकर 16 मार्च के बीच हुई थी,जब स्कूल ने कैफेटेरिया बनाने के लिए निर्माण सामग्री खरीदने की प्रक्रिया शुरू की थी। स्कूल ने संयुक्त अरब अमीरात के एक फर्म को निर्माण कार्य पूरा करने के लिए ठेका दिया था, जिसने सौदा पक्का होने के बाद अपने हिस्से के पैसे लेने के लिए बैंक डिटेल भेजी थी।

स्कूल ने ट्रांसफर किए 87.23 लाख रूपये 

Mumbai Crime News: मुंबई के एक स्कूल पर एमआईटीएम ऑनलाइन हमला, लाखों रूपये की ठगी, पुलिस ने बरामद किए 82.53 लाख रूपये

जानकारी के मुताबिक अधिकारी ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने फर्म के नाम की एक समान आईडी बनकर और एक अमेरिकी-आधारित बैंक का पूरा विवरण स्कूल के पास भेजा गया। स्कुल को ऐसा लगा की यह ईमेल यूएई स्थित फर्म ने ही उनके पास भेजा है. स्कूल संचालक ने उस बैंक कहते में 87.23 लाख रुपये तुरंत ट्रांसफर कर दिए। उसके बाद ठेकेदार से कन्फर्म करने के लिए उनसे बात की तो स्कूल को एहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है. स्कूल संचालक ने इस मामले की सुचना मध्य क्षेत्र साइबर पुलिस स्टेशन में दी।

समय-समय पर अपने सिस्टम को करें अपग्रेड

Mumbai Crime News: मुंबई के एक स्कूल पर एमआईटीएम ऑनलाइन हमला, लाखों रूपये की ठगी, पुलिस ने बरामद किए 82.53 लाख रूपये

अधिकारी ने पत्रकार को बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम का उलंघन करने पर मामला दर्ज किया गया और कार्रवाई करते हुए बैंक के नोडल अधिकारी से संपर्क किया, जिसके बाद 82.53 लाख रुपये की रिकवरी की गई। साइबर पुलिस अधिकारी ने चेतावनी देते हुए सभी नागरिकों और संस्थाओं से कहां कि ऐसे हमलों से खुद को बचाने के लिए समय-समय पर अपने सिस्टम को अपग्रेड करते रहना चाहिए। और अधिक रुपयों का सौदा करने से पहले ईमेल आईडी, बैंक अकउंट डिटेल आदि की सही से जांच कर दोबारा कंफर्म कर लेना चाहिए।

Leave a comment