नैनीताल में डॉ. महेंद्र से मिलकर भावुक हुए उपराष्ट्रपति धनखड़, अचानक बिगड़ी तबीयत से मचा हड़कंप

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ नैनीताल में अपने पुराने चिकित्सक डॉ. महेंद्र से मिलकर भावुक हो उठे। इस मुलाकात के कुछ समय बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिससे सुरक्षा

कुमाऊं विश्वविद्यालय के कार्यक्रम के समापन के बाद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिससे कुछ देर के लिए वहां हड़कंप मच गया। उपराष्ट्रपति आज, बुधवार को तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हल्द्वानी पहुंचे थे।

Nainital: उत्तराखंड दौरे पर आए भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मंगलवार को एक भावुक क्षण के दौरान अस्वस्थ हो गए। नैनीताल स्थित कुमाऊं विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह के समापन पर मंच से उतरते हुए जब उन्होंने अपने पुराने संसदीय साथी डॉ. महेंद्र सिंह पाल को गले लगाया, तो बीते दिनों की यादों में डूबकर दोनों ही दिग्गज नेता भावुक हो उठे। इस भावुकता ने ऐसा मोड़ लिया कि उपराष्ट्रपति का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया और उन्हें तत्काल चिकित्सकीय सहायता दी गई।

पुरानी यादों में खोए उपराष्ट्रपति

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उपराष्ट्रपति ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों की सराहना करते हुए अपने 45 मिनट के भाषण में कई बार 1989 में संसद में साथ रहे डॉ. महेंद्र सिंह पाल का नाम लिया। उन्होंने न सिर्फ डॉ. पाल के साथ बिताए संसदीय जीवन के अनुभव साझा किए, बल्कि उनके योगदानों को भी खुले दिल से याद किया।

नैनीताल में डॉ. महेंद्र से मिलकर भावुक हुए उपराष्ट्रपति धनखड़, अचानक बिगड़ी तबीयत से मचा हड़कंप

भाषण के बाद जैसे ही वे मंच से उतरे, उनकी नजर दर्शक दीर्घा में बैठे डॉ. महेंद्र पर पड़ी। उपराष्ट्रपति तुरंत उनकी ओर बढ़े और उन्हें गले से लगा लिया। दोनों नेता करीब पांच मिनट तक निजी बातें करते रहे। इस दौरान दोनों की आंखें नम हो गईं। वहां मौजूद लोगों के लिए यह दृश्य भावनाओं से भरा और दुर्लभ था।

गले लगते ही गिर पड़े उपराष्ट्रपति

डॉ. महेंद्र को गले लगाए हुए ही उपराष्ट्रपति अचानक लड़खड़ा गए और वहीं नीचे गिर पड़े। चारों ओर हड़कंप मच गया। सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत चिकित्सकीय टीम को बुलाया। डॉक्टरों ने मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया। हालांकि, किसी गंभीर स्थिति से इनकार किया गया और उपराष्ट्रपति को कुछ देर बाद राजभवन भेज दिया गया, जहां उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।

उपराष्ट्रपति धनखड़ आज सुबह हल्द्वानी पहुंचे थे, जहां राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने आर्मी हैलीपैड पर उनका स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, सांसद अजय भट्ट, मेयर गजराज बिष्ट, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, आईजी रिद्धिम अग्रवाल, डीएम वंदना, और एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा सहित कई प्रशासनिक व राजनैतिक हस्तियों ने उपराष्ट्रपति का भव्य स्वागत किया था।

Leave a comment