नीदरलैंड के गे और सबसे युवा पीएम रॉब जेटन का स्टाइलिश अंदाज, मंगेतर हॉकी खिलाड़ी के साथ दिखते हैं कूल

नीदरलैंड के सबसे युवा और खुले तौर पर गे पीएम रॉब जेटन का स्टाइलिश अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल। मंगेतर हॉकी खिलाड़ी के साथ नजर आए कूल अंदाज में।
नीदरलैंड के गे और सबसे युवा पीएम रॉब जेटन का स्टाइलिश अंदाज, मंगेतर हॉकी खिलाड़ी के साथ दिखते हैं कूल

नीदरलैंड जल्द ही अपने इतिहास के सबसे युवा प्रधानमंत्री को देखने वाला है। 38 वर्षीय रॉब जेटन ने हाल ही में सेंटरिस्ट पार्टी D66 के चुनावी सफ़लता के बाद पीएम बनने की राह तय कर ली है। जेटन न केवल नीदरलैंड के सबसे युवा प्रधानमंत्री बनेंगे, बल्कि अपनी सेक्सुअल ओरिएंटेशन को स्वीकार किया है।

World News: नीदरलैंड को जल्द ही अपना नया और सबसे जवान प्रधानमंत्री मिलने वाला है। हाल ही में हुए आम चुनावों में सेंटरिस्ट पार्टी D66 ने जीत हासिल की, और अब रॉब जेटन देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। जेटन न केवल सबसे युवा पीएम बनकर इतिहास रचेंगे, बल्कि वे पहले ऐसे प्रधानमंत्री भी हैं, जिन्होंने खुले तौर पर गे होने की बात स्वीकार की है।

इसके अलावा, जेटन अपने हॉकी खिलाड़ी पार्टनर के साथ सगाई कर चुके हैं और उनके साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। उनका स्टाइलिश अंदाज किसी हीरो से कम नहीं है। कभी सूट-बूट में तो कभी कैजुअल टी-शर्ट में, वे अपने स्वैग और पर्सनालिटी से लोगों का ध्यान खींचते रहते हैं। फैंस और मीडिया दोनों ही उनकी पर्सनल और पब्लिक लाइफ में इस शानदार अंदाज की तारीफ कर रहे हैं।

जेटन का जीवन और मंगेतर

रॉब जेटन अपने निजी जीवन को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। वह अर्जेंटीना के हॉकी खिलाड़ी निकोलास कीनन के साथ लंबे समय से रिश्ते में हैं और दोनों अगले साल स्पेन में शादी करने वाले हैं। अक्सर ही दोनों अपने सोशल मीडिया पर स्टाइलिश फोटोज़ शेयर करते हैं, जो उनके फैन्स और मीडिया के बीच खूब वायरल होती हैं।

जेटन और कीनन का अंदाज कई बार किसी फिल्मी हीरो की तरह लगता है। चाहे सूट-बूट में ऑफिसियल लुक हो या कैजुअल टी-शर्ट और जींस में स्टेडियम का लुक, दोनों हर जगह कूल और स्टाइलिश नजर आते हैं।

नीदरलैंड के गे और सबसे युवा पीएम रॉब जेटन का स्टाइलिश अंदाज, मंगेतर हॉकी खिलाड़ी के साथ दिखते हैं कूल

फॉर्मल अंदाज में जेटन और कीनन की ट्विनिंग

कभी-कभी दोनों का ट्विनिंग लुक देखने को मिलता है। एक खास फोटो में, जेटन ने नेवी ब्लू वाइट डॉट वाली टाई पहन रखी थी, जबकि कीनन की टाई स्काई ब्लू थी। दोनों का सूट-बूट में क्लासी और सिंक्रनाइज़्ड अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। जेटन की फॉर्मल स्टाइल में सादगी और कूलनेस का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है। उनके इस अंदाज को देखकर साफ लगता है कि वे अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के साथ-साथ प्रोफेशनल भी दिखना पसंद करते हैं।

रॉब जेटन का कैजुअल लुक भी फैंस को खूब पसंद आता है। हाल ही में उन्होंने अपने मंगेतर का हॉकी मैच देखने स्टेडियम में ब्लू प्लेन टी-शर्ट और ब्लैक हाफ जैकेट में एंट्री की। वाइट जींस और बेज शूज के साथ उनका ये कॉम्बिनेशन काफी कूल और आकर्षक लग रहा था। निकोलास कीनन भी खेल के मूड में रेडी नजर आए। उन्होंने शॉर्ट्स और टी-शर्ट पहनकर हाथ में हॉकी स्टिक पकड़ी और मैदान पर उतरे। दोनों का यह लुक उनकी पर्सनैलिटी को और भी स्टाइलिश और यंग दिखा रहा था।

जेटन सिर्फ फॉर्मल या कैजुअल लुक में ही नहीं बल्कि साधारण कपड़ों में भी अपने अंदाज से प्रभावित करते हैं। उन्होंने वाइट टी-शर्ट के ऊपर चेकर्ड शर्ट और ब्लू डेनिम पहनकर शानदार कैजुअल लुक तैयार किया। इसके साथ ब्राउन और ऑलिव ग्रीन शेड वाली जैकेट में उनका लुक और भी आकर्षक नजर आया।निकोलास कीनन भी इस लुक में पूरी तरह मैचिंग करते दिखे। उन्होंने शर्ट, टी-शर्ट और जैकेट के साथ सिर पर टोपी पहनकर अपने स्टाइल को और बढ़ाया। दोनों की फोटोज़ देखकर यह साफ होता है कि वे अपने लुक के मामले में भी एक-दूसरे के स्टाइल के साथ मेल रखते हैं।

Leave a comment