Nick Moran Health Update: Harry Potter Actor ICU में भर्ती, इमरजेंसी सर्जरी के बाद हालत गंभीर

‘हैरी पॉटर’ अभिनेता निक मोरन को इमरजेंसी सर्जरी के बाद आईसीयू में भर्ती किया गया है। उनकी हालत गंभीर, फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

‘हैरी पॉटर’ अभिनेता निक मोरन को हाल ही में इमरजेंसी सर्जरी से गुजरना पड़ा और उनकी हालत गंभीर है। ICU में भर्ती निक की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उनके फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर।

एंटरटेनमेंट डेस्क: हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। 'हैरी पॉटर' सीरीज में 'स्केबियर' का किरदार निभा चुके अभिनेता निक मोरन इस वक्त गंभीर स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं। उन्हें हाल ही में एक आपातकालीन सर्जरी से गुजरना पड़ा, जिसकी जटिलता इतनी बढ़ गई कि डॉक्टर्स ने आशंका जताई कि वह दोबारा चल या बोल भी न सकें। फिलहाल निक ICU में भर्ती हैं और उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसने फैंस को भावुक कर दिया है।

Nick Moran Health Update: Harry Potter Actor ICU में भर्ती, इमरजेंसी सर्जरी के बाद हालत गंभीर

करीबी दोस्त ने दी हालत की जानकारी

निक मोरन की हालत की जानकारी उनके दोस्त और सह-कलाकार टेरी स्टोन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की। उन्होंने लिखा कि निक को इस सप्ताह इमरजेंसी में हॉस्पिटल ले जाना पड़ा, जहां तुरंत उनकी सर्जरी की गई। स्टोन ने यह भी कहा कि, 'निक अभी आईसीयू में हैं, लेकिन वह सभी को शुभकामनाएं भेज रहे हैं। उन्हें अभी भी आपके प्यार, सपोर्ट और प्रार्थनाओं की सख्त ज़रूरत है।'

फैंस के बीच चिंता और प्रार्थनाओं का माहौल

सोशल मीडिया पर निक मोरन की ICU से आई तस्वीर ने उनके चाहने वालों को चिंता में डाल दिया है। लाखों फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। कई यूज़र्स ने उनके फिल्मों में निभाए गए दमदार किरदारों को याद करते हुए इमोशनल मैसेज भी शेयर किए हैं। टेरी स्टोन ने यह भी बताया कि अगर निक की तबीयत में कोई नया अपडेट आता है, तो वह रविवार को लाइव चैट में साझा करेंगे।

निक मोरन का फिल्मी करियर

Nick Moran Health Update: Harry Potter Actor ICU में भर्ती, इमरजेंसी सर्जरी के बाद हालत गंभीर

निक मोरन को ‘हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज़’ में उनकी प्रभावशाली भूमिका के लिए याद किया जाता है। इसके अलावा उन्होंने Lock, Stock and Two Smoking Barrels, Nemesis, The Musketeer, Boogeyman, Other Life, और New Blood जैसी कई फिल्मों में शानदार प्रदर्शन किया है। एक्टिंग के साथ-साथ वे निर्देशन और स्क्रीनराइटिंग में भी सक्रिय रहे हैं।

हैरी पॉटर सीरीज की दुनिया

'हैरी पॉटर' फिल्म सीरीज ब्रिटिश लेखिका जे. के. रोलिंग की फेमस किताबों पर आधारित है। इसमें कुल 8 फिल्में हैं जो 2001 से 2011 के बीच रिलीज़ हुईं और दुनियाभर में करोड़ों फैंस के दिलों पर राज किया। यह कहानी है एक अनाथ लड़के हैरी की, जो जादूगर बनता है और बुराई से लड़ाई करता है। सीरीज को आज भी लोग नेटफ्लिक्स पर देखना पसंद करते हैं।

Leave a comment