NTPC ने Assistant Officer (Corporate Communication) के 15 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और योग्य उम्मीदवार 5 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को ₹30,000 से ₹1.20 लाख तक वेतन मिलेगा।
नई दिल्ली: NTPC Limited ने Assistant Officer (Corporate Communication) के 15 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती की खास बात यह है कि संबंधित पद के लिए पूर्व कार्य अनुभव अनिवार्य नहीं है। योग्य उम्मीदवार 5 अक्टूबर 2026 तक NTPC की आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
NTPC Assistant Officer के लिए योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ फुल टाइम बैचलर डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही 2 साल का फुल टाइम पोस्ट ग्रेजुएशन या मास कम्युनिकेशन, जर्नलिज्म, एडवरटाइजिंग एंड मास कम्युनिकेशन, पब्लिक रिलेशंस अथवा संबंधित कॉम्बिनेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा होना जरूरी है। संबंधित योग्यता में भी न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं।

उम्मीदवार की अधिकतम आयु 29 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। SC और ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष, OBC उम्मीदवारों को 3 वर्ष तथा PwBD श्रेणी के उम्मीदवारों को 10 वर्ष तक की छूट का प्रावधान है।
₹1.20 लाख तक मिलेगा वेतन
Assistant Officer (Corporate Communication) पद के लिए वेतनमान E0/IDA के तहत ₹30,000 से ₹1,20,000 तक निर्धारित है। यह नियमित पद है और कॉन्ट्रैक्चुअल पोस्ट नहीं है। वेतन के अलावा चयनित उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी।
नियुक्ति से पहले उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण NTPC के मेडिकल बोर्ड या अधिकृत मेडिकल ऑफिसर के माध्यम से किया जाएगा। मेडिकल फिटनेस से संबंधित निर्णय निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार लिया जाएगा और स्वास्थ्य मानकों में छूट का प्रावधान नहीं है।
CBT और इंटरव्यू से होगा चयन
NTPC की भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग, शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा या कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट और इंटरव्यू में से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार चयन किया जा सकता है। यदि चयन CBT/लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से होता है तो टेस्ट को 85 प्रतिशत और इंटरव्यू को 15 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा। दोनों चरणों में सफल होना जरूरी होगा।
लिखित या कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा में Subject Knowledge Test (SKT) और Executive Aptitude Test (EAT) शामिल होंगे। दोनों टेस्ट में क्वालिफाई करना आवश्यक होगा। चयनित उम्मीदवारों को NTPC के किसी भी ऑफिस, स्टेशन, प्रोजेक्ट, JV या कंपनी की सहायक इकाई में नियुक्ति दी जा सकती है।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
ऑनलाइन आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को अपनी 10वीं की मार्कशीट, ग्रेजुएशन डिग्री सर्टिफिकेट, संबंधित पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री या डिप्लोमा सर्टिफिकेट और सभी सेमेस्टर की मार्कशीट अथवा ट्रांसक्रिप्ट अपलोड करनी होगी।
आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को संबंधित जाति प्रमाण पत्र और PwBD/EWS प्रमाण पत्र, जहां लागू हो, प्रस्तुत करना होगा। OBC-NCL उम्मीदवारों के लिए केंद्रीय प्रारूप में प्रमाण पत्र आवश्यक होगा। EWS उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए वैध Income and Asset Certificate देना होगा।
योग्य उम्मीदवार आवेदन की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर 2026 से पहले NTPC की आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाकर फॉर्म जमा कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक भर्ती अधिसूचना में दी गई पात्रता, दस्तावेज, मेडिकल मानक और चयन प्रक्रिया की सभी शर्तें ध्यान से पढ़नी चाहिए।












