OpenAI जल्द ही टेक मार्केट में अपना पहला AI हार्डवेयर डिवाइस उतार सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी तीन स्मार्ट प्रोडक्ट्स पर काम कर रही है, जिनमें ‘Sweetpea’ नाम का ऑडियो वीयरेबल सबसे आगे है। इन डिवाइसेज़ में ChatGPT को सीधे इंटीग्रेट किया जाएगा।
OpenAI AI डिवाइस लॉन्च: अमेरिका की AI कंपनी OpenAI साल 2026 की दूसरी छमाही में अपना पहला हार्डवेयर डिवाइस लॉन्च कर सकती है, जो वीयरेबल और ऑडियो बेस्ड होगा। यह डिवाइस यूजर्स को वॉइस कमांड के जरिए सीधे ChatGPT से बातचीत करने की सुविधा देगा। कंपनी ऐप्पल के पूर्व डिजाइनर Jony Ive के साथ मिलकर तीन AI प्रोडक्ट्स विकसित कर रही है, जिनमें Sweetpea नाम का ईयरफोन जैसा मिनी कंप्यूटर, एक टेबलटॉप स्मार्ट असिस्टेंट और एक AI पेन शामिल हैं। इसका मकसद AI को रोजमर्रा की जिंदगी में और सहज बनाना है।
कब लॉन्च हो सकता है OpenAI का पहला डिवाइस?
OpenAI के पहले हार्डवेयर प्रोडक्ट को लेकर माना जा रहा है कि यह साल 2026 की दूसरी छमाही में पेश किया जा सकता है। कंपनी की ओर से आधिकारिक तारीख का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि डिजाइन और टेक्नोलॉजी पर तेजी से काम चल रहा है।
यह डिवाइस पूरी तरह AI आधारित होगा और यूजर वॉइस कमांड के जरिए ChatGPT से बातचीत कर सकेंगे। यानी बिना मोबाइल या लैपटॉप खोले, सीधे डिवाइस से सवाल पूछना और जवाब पाना संभव होगा।

Sweetpea ईयरफोन जैसा AI मिनी कंप्यूटर
हाल ही में सामने आई जानकारी के मुताबिक, OpenAI एक खास ऑडियो डिवाइस पर काम कर रही है, जिसका कोडनेम ‘Sweetpea’ रखा गया है। यह दिखने में ईयरफोन जैसा होगा, लेकिन असल में एक मिनी कंप्यूटर की तरह काम करेगा।
इस डिवाइस में कोई स्क्रीन नहीं होगी और पूरा कंट्रोल वॉइस कमांड से होगा। इसमें स्मार्टफोन जैसे कंपोनेंट्स इस्तेमाल किए जाएंगे, जिससे इसकी कीमत प्रीमियम सेगमेंट में हो सकती है।
तीन AI डिवाइस पर एक साथ काम
रिपोर्ट्स के अनुसार, OpenAI ऐप्पल के पूर्व डिजाइनर Jony Ive के साथ मिलकर तीन AI हार्डवेयर डिवाइस डेवलप कर रही है। इनमें पहला AI वीयरेबल डिवाइस है, दूसरा एक टेबलटॉप AI प्रोडक्ट, जो घर में स्मार्ट असिस्टेंट की तरह काम करेगा।
तीसरा डिवाइस एक AI पेन हो सकता है, जो लिखने, नोट बनाने और कंटेंट क्रिएशन जैसे कामों में मदद करेगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक किसी भी प्रोडक्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।











