Delhi: पानी की बर्बादी पर एक्शन में दिल्ली सरकार, गाड़ी धोने, टंकी ओवरफ्लो होने पर 2000 का जुर्माना

भारत हिंदी न्यूज़, दिल्ली हिंदी न्यूज़, दिल्ली हिंदी न्यूज़, ट्यूजडे हिंदी न्यूज़, 30 मई हिंदी न्यूज़, दिल्ली में पानी की बर्बादी पर 2000 रुपए का जुर्माना न्यूज़

दिल्ली में जल संरक्षण (Water Conservation) और पेयजल की बर्बादी रोकने के लिए सरकार ने 200 टीमों को गठित कर तैनात करने का निर्देश दिया गया है। सरकार का कहना है कि दिल्ली में भीषण गर्मी के कारण पेयजल की आपूर्ति में कमी है। एक्शन में अब पेयजल बर्बाद करने पर 2,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

नई दिल्ली: दिल्ली में जल संकट को देखते हुए पानी की बर्बादी रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने एक्शन लिया है। पेयजल बर्बाद करते हुए पकड़े जाने पर 2000 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। सरकार का कहना है कि राजधानी में भीषण गर्मी के दौरान पानी की पूर्ति में कमी हो रही है। इस दौरान पाइप से गाड़ी धोने, टंकियां ओवरफ्लो होने, निर्माण और व्यवसायिक उद्देश्यों के लिए घरेलू जल आपूर्ति का उपयोग करने पर जुर्माना लगेगा।

जल मंत्री आतिशी ने जारी किया निर्देश

दिल्ली सरकार के मुताबिक हरियाणा सरकार, इस समय भी दिल्ली के हिस्से का पानी जारी नहीं कर रहा है। दिल्ली सरकार में जल मंत्री आतिशी (Atishi) ने बुधवार (29 मई) को निर्देश जारी करते हुए कहा कि जल बोर्ड को पेयजल बर्बादी रोकने के लिए सख्त कदम उठाये जाएंगे। जिसके तहत पाइपों से गाड़ियों की धुलाई, पानी की टंकियों का ओवरफ्लो होना, निर्माण या व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए घरेलू जल आपूर्ति का उपयोग करने पर जुर्माना लगाया जाएगा। इसके लिए 200 टीमों को गठित कर तैनात करने का निर्देश दिया गया है।

Delhi: पानी की बर्बादी पर एक्शन में दिल्ली सरकार, गाड़ी धोने, टंकी ओवरफ्लो होने पर 2000 का जुर्माना

पेयजल बर्बाद पर 2000 रुपये जुर्माना

जल मंत्री आतिशी ने बतया कि ये टीमें गुरुवार, 30 मई सुबह 8 बजे से तैनात की जाएगी, और पानी बर्बाद करते हुए पकड़े जाने वाले किसी भी व्यक्ति पर 2 हजार रुपये का जुर्माना लगाएगी। आतिशी ने आगे कहा कि दिल्ली के कई हिस्सों में पेयजल को बर्बाद किया जा रहा है। इसके अलावा घरेलू उपयोग के लिए जला आपूर्ति से निर्माण स्थलों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों द्वारा अवैध कनेक्शन भी लिए गए हैं।

इन सभी को देखते हुए CEO  डीजेबी को तुरंत टीम गठित करने का निर्देश दिया गया है। जल बोर्ड निर्माण स्थलों या वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों पर किसी भी अवैध जल कनेक्शन को काट दिया जाएगा। बता दें कि भीषण गर्मी के दौरान दिल्ली में पेयजल संकट बन गया है। यहीं नहीं बल्कि यमुना नदी का जल स्तर सामान्य से काफी कम हो गया है।

हरियाणा को ठहराया जिम्मेदार

दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने इस पेयजल संकट के लिए हरियाणा (Haryana) सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। इस स्थिति को देखते हुए सरकार ने फैसला लिया है कि दिल्ली के कई हिस्सों में अब पानी की सप्लाई दो बार की जगह केवल एक बार ही करने के निर्देश दिए। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी (Atishi) ने एक कॉन्फ्रेंस के जरिए मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली में भीषण गर्मी में घटते जल स्तर के कारण यह सख्त कदम उठाना पड़ा है। दिल्ली को मिलने वाले यमुना नदी (Yamuna River) के पानी में हरियाणा सरकार ने कटौती की है।

Leave a comment