Paris Olympic 2024: विनेश के लिए 100 KG वजन पड़ा भारी, कुश्ती छोड़ने का किया ऐलान

Paris Olympic 2024: विनेश के लिए 100 KG वजन पड़ा भारी, कुश्ती छोड़ने का किया ऐलान, Olympic 2024: विनेश के लिए 100 KG वजन पड़ा भारी, कुश्ती छोड़ने का किया ऐलान

भारत की शेरनी विनेश फोगाट ने मंगलवार को 50 किलोग्राम वेट की कैटेगरी में तीन मैच खेले थे। उन्होंने टोक्यो ओलिंपिक की चैंपियन यूई सुसाकी को प्री-क्वार्टर फाइनल में हराया था। इतना ही नहीं, बल्कि क्यूबा की रेसलर को सेमीफइनल और यूक्रेन की महिला पहलवान को क्वार्टर फाइनल में पटखनी दी थी।

Vinesh Phogat: भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने डिस्क्वालिफाई के बाद संन्यास लेने का ऐलान किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 100 ग्राम बढ़े हुए वजन की वजह से एक दिन पहले ही उन्हें पेरिस ओलंपिक 2024 में डिसक्वालिफाई घोषित कर दिया गया था।

Paris Olympic 2024: विनेश के लिए 100 KG वजन पड़ा भारी, कुश्ती छोड़ने का किया ऐलान

वह पहली भारतीय महिला पहलवान थीं, जिसने ओलंपिक फाइनल में क्वालिफाई किया था। देखते ही देखते सबकी आँखों के सामने अचानक से ओलंपिक खेल का घटनाक्रम बदला और गोल्ड जीतने का सपना देख रहीं विनेश को डिस्क्वालिफाई कर दिया गया, जिसके बाद उन्होंने कुश्ती छोड़ने का फैसला किया।

100 KG से हुई डिस्क्वालिफ़िएड

मंगलवार (6 August) को विनेश फोगाट ने फ्रीस्टाइल इवेंट के सेमीफाइनल में महिला के 50 किलोग्राम के मुकाबले में क्यूबा की रेसलर युसनेइलिस गुजमैन (Yusneylys Guzman) को 5-0 से मात दी थी। विनेश का फाइनल मुकाबला 7 अगस्त को यूएसए की एन सारा हिल्डेब्रांट से होना था, लेकिन सिर्फ 100 ग्राम के वजन की वजह से उसे डिस्क्वालिफ़िएड कर दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेमीफाइनल के मैच खेलने के बाद उन्हें एनर्जी के लिए खाना खिलाया गया, जिससे उनका वजन बढ़कर 52.700 किलोग्राम तक बढ़ गया था।

Paris Olympic 2024: विनेश के लिए 100 KG वजन पड़ा भारी, कुश्ती छोड़ने का किया ऐलान

 इसके बाद उनकी मेडिकल टीम ने रातभर विनेश का वजन घटाने की कोशिश की थी। उन्हें स्किपिंग और साइकलिंग जैसी एक्सेरसिस करवाई। यहां तक की नाखून भी कटा लिए। तमाम कोशिशों के बावजूद उनका वजह 50.100 किलोग्राम पर अटककर ही रह गया था।

विनेश ने तीन मैचों में की जीत हासिल

आपको बता दें कि, विनेश फोगाट ने 50 किलोग्राम वेट कैटेगरी में मंगलवार को तीन मैच जीते थे। वहीं, उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल में टोक्यो ओलिंपिक की चैंपियन यूई सुसाकी को 3-2 से हरा कर जररत हासिल की थी। लेकिन, अगले दिन 100 ग्राम अधिक वजन होने की वजह से विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक से अयोग्य घोषित कर दिया गया। बुधवार, 7 August को दरअसल, विनेश का वजन उनकी तय कैटेगरी 50 किलोग्राम से सिर्फ 100 ग्राम ज्यादा पाया गया था।

Paris Olympic 2024: विनेश के लिए 100 KG वजन पड़ा भारी, कुश्ती छोड़ने का किया ऐलान

संन्यास लेने का किया ऐलान

पेरिस ओलंपिक 2024 से डिसक्वालिफाई होने के बाद भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए दी है। विनेश फोगाट ने कहा कि, ''मां कुश्ती मेरे से जीत गई, मैं हार गई, माफ करना आपका सपना और मेरी हिम्मत सब टूट चूकें हैं, इससे ज्यादा ताकत नहीं रही अब, अलविदा कुश्ती 2001-2024, उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कि आप सबकी हमेशा आभारी रहूंगी।''

विनेश फोगाट को ज्यादा वजन होने की वजह से फाइनल मैच से अयोग्य घोषित कर दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन ऑफ स्पोर्ट (CAS) में अपील करते हुए कहा कि, उन्हें इस इवेंट के लिए सिल्वर मेडलईनाम के तोर पर मिलना चाहिए। 

Leave a comment