Parliament News: राजयसभा में मचा हंगामा, कुर्सी छोड़कर खड़े हो गए सभापति जगदीप धनखड़, कहां- मैं खुद को यहां सक्षम नहीं पा रहा'

राजयसभा में मचा हंगामा, कुर्सी छोड़कर खड़े हो गए सभापति जगदीप धनखड़, कहां- मैं खुद को यहां सक्षम नहीं पा रहा', पॉलिटिक्स न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, न्यूज़

राज्यसभा में आज यानी गुरुवार को महिला रेसलर विनेश फोगाट का मामला उठते ही संसद में जोरदार हंगामा मच गया। विपक्ष ने कुछ ऐसे सवाल उठाए जिससे सभापति श्री जगदीप धनखड़ काफी ज्यादा नाराज हो गए। हंगामे से परेशान धनखड़ जी काफी नाराज होकर अपनी कुर्सी छोड़कर चले गए।

Parliament News: राजयसभा में मचा हंगामा, कुर्सी छोड़कर खड़े हो गए सभापति जगदीप धनखड़, कहां- मैं खुद को यहां सक्षम नहीं पा रहा'

 

नई दिल्ली: संसद में आज यानी गुरुवार (8 अगस्त) को कई प्रकार के बिल पेश किए जाने हैं, जिसमें से वक्फ एक्ट में संसोधन काफी चर्चित विषय माना जा रहा है। इस बीच राज्यसभा में भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट का मामला जैसे ही संसद में उठा, सांसदों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। सूत्रों ने बताया कि विपक्ष ने कई ऐसे सवाल उठाए, जिससे सभापति श्री जगदीप धनखड़ काफी ज्यादा नाराज हो गए और अपनी कुर्सी छोड़कर चले गए।

कुर्सी छोड़कर चले गए सभापति

Parliament News: राजयसभा में मचा हंगामा, कुर्सी छोड़कर खड़े हो गए सभापति जगदीप धनखड़, कहां- मैं खुद को यहां सक्षम नहीं पा रहा'

संसद में विपक्ष ने आज भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट का मामला उठाया। इस बीच विपक्ष ने विरोध करते हुए हंगामा मचाना शुरू कर दिया। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहां कि हमें पूरा कारण जानना है कि आखिर पहलवान के साथ ऐसा क्या हुआ कि एकदम से मुकाबले से बाहर कर दिया गया और हम हाथ पर हाथ दरे बैठे रहे। इस बात का जवाब देते हुए सभापति श्री जगदीप धनखड़ ने कहां कि पूरा देश दुःख की घड़ी में पहलवान विनेश फोगाट के साथ है। उन्होंने कहां कि हर कोई इस घटना पर बहुत ज्यादा दुखी है,प्रधानमंत्री जी ने इस पर बयान भी दिया है, लेकिन इस पर राजनीति होना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बात है। इस बात को सुनने के बाद विपक्ष ने सदन से वाकऑउट कर दिया।

विपक्ष के व्यवहार से नाराज हुए सभापति

Parliament News: राजयसभा में मचा हंगामा, कुर्सी छोड़कर खड़े हो गए सभापति जगदीप धनखड़, कहां- मैं खुद को यहां सक्षम नहीं पा रहा'

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के सवाल के बाद टीएमसी (सर्वभारतीय तृणमूल कांग्रेस) के सांसद डेरेक ओब्रेन ने भी चिलाकर इसका विरोध किया। इस बात से धनखड़ काफी ज्यादा नाराज हो गए। उसके बाद सभापति ने कुर्सी चपड़ते हुए कहां कि सदन में सभापति को विपक्ष नेचुनौती दी है और मेरे साथ ऐसा व्यवहार करना गलत हैं। धनखड़ ने कहां कि मैं कुछ समय के लिए यहां बैठने के लिए अपने आप को सक्षम नहीं पा रहा हूं। इतना कहने के बाद सभापति जी कुर्सी छोड़कर चले गए।

 

Leave a comment