Himachal Flood and Landslide: हिमाचल में कुल्लू-मनाली हाइवे पर भूस्खलन से रास्ता जाम, यात्रियों की बढ़ी परेशानी, 30 से ज्यादा लोग लापता

Himachal Flood and Landslide: हिमाचल में कुल्लू-मनाली हाइवे पर भूस्खलन से रास्ता जाम, यात्रियों की बढ़ी परेशानी, 30 से ज्यादा लोग लापता, हिमाचल में भूस्खलन

Himachal Flood and Landslide: हिमाचल में कुल्लू-मनाली हाइवे पर भूस्खलन से रास्ता जाम, यात्रियों की बढ़ी परेशानी, 30 से ज्यादा लोग लापता 

हिमाचल में बाढ़ और भूस्खलन (Flood And Landslides) की घटनाओं से जीवन अस्त-व्यस्त है। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी मौसम को झेल रहा हिमाचल इस विपदा के आगे लाचार सा दिखाई दे रहा है। कुल्लू-मनाली राजपथ (Highway) पर भूस्खलन (Landslide) के कारण रास्ता जाम हो गया है। वहां रास्तों पर फिसलन और मलबा इकठ्ठा हो गया, जिसे जेसीबी मशीनों द्वारा हटाया जा रहा है।

Shimla: हिमाचल में हुए भूस्खलन में बादल फटने और बाढ़ की वजह से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। इस दुर्घटना में मृतकों की संख्या बुधवार (7 August) को 18 थी, लेकिन आज यानि गुरुवार (8 August) को यह संख्या बढ़कर 22 हो गई है। इस विपदा में 30 लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए तलाशी अभियान जारी है।

Himachal Flood and Landslide: हिमाचल में कुल्लू-मनाली हाइवे पर भूस्खलन से रास्ता जाम, यात्रियों की बढ़ी परेशानी, 30 से ज्यादा लोग लापता

यात्रियों को करना पड़ा परेशानियों का सामना

मंडी से कुल्लू जाने वाला नेशनल हाइवे-21, मील के पास रास्ता भूस्खलन के कारण बंद हो गया है। इसकी वजह से आम यात्रियों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। भूस्खलन (Landslide) के कारण पर्यटकों (Tourist) को भी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। रास्ते से मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीनों को लगाया गया, क्योंकि भारी वर्षा के चलते रास्तें पर फिसलन हो गई है। ऐसे में जेसीबी मशीन को संभल कर चलाते हुए मार्ग को साफ किया जा रहा है।

पुलिस ने लिया डीएनए सैंपल

Himachal Flood and Landslide: हिमाचल में कुल्लू-मनाली हाइवे पर भूस्खलन से रास्ता जाम, यात्रियों की बढ़ी परेशानी, 30 से ज्यादा लोग लापता

हिमाचल में इस आपदा से तीन जिले शिमला और कुल्लू, मनाली बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गए हैं। लेकिन शिमला व रामपुर के अंतर्गत आने वाला गांव समेज को इस विपदा से सबसे अधिक नुकसान हुआ है। अब तक 10 शव समेज, धड़कोल तथा सुन्नी बांध के आसपास से बरामद किए गए हैं। जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है।

बादल फटने की घटना के बाद से 1 अगस्त से अब तक इन सभी शवों को बरामद किए गए हैं। इनमें से 4 शव शिमला और 2 कुल्लू में बरामद हुए हैं। मिले शवों में से अभी तक 12 शवों की पहचान हो पाई हैं। जिन शवों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है, पुलिस उनकी पहचान करने के लिए डीएनए टेस्ट के सैंपल ले रही है।

यातायात सड़कें की बंद

प्रदेश में इस आपदा के दौरान 100 से भी अधिक सड़कें बंद हैं। मिली जानकारी के अनुसार बता दें, लाहौल-स्पीति में 4-4, कुल्लू में 26, मंडी में 37, कांगड़ा में 6, शिमला में 29, हमीरपुर में एक और किन्नौर व सिरमौर में 2 और आने वाले दिनों के लिए भी परेशानियां अभी कम नहीं हुई हैं। मौसम विभाग ने 13 अगस्त तक 8 जिलों में अलर्ट जारी किया है।

Leave a comment