Constable Recruitment 2024: जम्मू एवं कश्मीर पुलिस में 4002 कॉन्स्टेबल की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, मूल निवासी 7 सितम्बर तक कर सकते है आवेदन

जम्मू एवं कश्मीर पुलिस में 4002 कॉन्स्टेबल की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, मूल निवासी 7 सितम्बर तक कर सकते है आवेदन, एग्जाम न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़

जम्मू एवं कश्मीर सेवाएं चयन बोर्ड (JKSSB) ने प्रदेश के लिए पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती (JK Police Constable Recruitment 2024) के लिए अधिसूचना संख्या (सं.01/2024) 16 जुलाई 2024 को जारी की थी, जिसके मुताबिक आवेदन प्रक्रिया 30 जुलाई से 29 अगस्त तक की जानी थी। लेकिन बोर्ड ने 29 जुलाई को दूसरी सूचना जारी करते हुए आवेदन प्रक्रिया 8 अगस्त से 7 सितंबर तक निर्धारित की हैं।

Constable Recruitment 2024: जम्मू एवं कश्मीर पुलिस में 4002 कॉन्स्टेबल की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, मूल निवासी 7 सितम्बर तक कर सकते है आवेदन

जॉब डेस्क: जम्मू-कश्मीर पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबर हैं। जम्मू एवं कश्मीर सरकार के गृह विभाग के अंतर्गत कॉन्स्टेबल के 4 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया बृहस्पतिवार (8 अगस्त 2024) को सुबह 10:01 बजे से शुरू हो गई है। जम्मू एवं कश्मीर सेवाएं चयन बोर्ड (JKSSB - Jammu and Kashmir Services Selection Board) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, jkssb.nic.in पर जाकर अंतिम तिथि 7 सितंबर की शाम 5:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

बोर्ड द्वारा निर्धारित आवेदन शुल्क

Constable Recruitment 2024: जम्मू एवं कश्मीर पुलिस में 4002 कॉन्स्टेबल की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, मूल निवासी 7 सितम्बर तक कर सकते है आवेदन

जम्मू एवं कश्मीर सेवाएं चयन बोर्ड (JKSSB - Jammu and Kashmir Services Selection Board) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क 700 रुपये का भुगतान करना होगा, वहीं SC, ST और EWS उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये निर्धारित किया गया है। बता दें उम्मीदवार आवेदन शुल्क 7 सितंबर की रात 10:00 बजे तक जमा करा सकते हैं।

Constable Recruitment 2024: जम्मू एवं कश्मीर पुलिस में 4002 कॉन्स्टेबल की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, मूल निवासी 7 सितम्बर तक कर सकते है आवेदन

बता दें कि JKSSB ने कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए अधिसूचना (सं.01/2024) पिछले महीने 16 जुलाई को जारी की थी, जिसके अनुसार आवेदन प्रक्रिया 30 जुलाई से 29 अगस्त तक निर्धारित की गई थी। लेकिन किसी कारणवश बोर्ड ने 29 जुलाई 2024 को दुबारा अधिसूचना जारी करते हुए आवेदन प्रक्रिया 8 अगस्त से 7 सितंबर तक आयोजित करने की घोषणा की गई हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

Constable Recruitment 2024: जम्मू एवं कश्मीर पुलिस में 4002 कॉन्स्टेबल की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, मूल निवासी 7 सितम्बर तक कर सकते है आवेदन

अधिकारी ने बताया कि आवेदनकर्ता को अधिसूचना में निर्धारित योग्यता मानदंडों की जानकारी प्राप्त करके आवेदन करना चाहिए। अधिसूचना में बताया गया हैं कि इस भर्ती के लिए जम्मू एवं कश्मीर के मूल निवासी (Domicile) उम्मीदवार ही आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य हैं और आयु 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष से कम तथा 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। बताया कि सेवारत पुलिस पर्सोनेल, SPOs और वॉलेंटियर होम गार्ड्स को ही अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए JKSSB द्वारा जारी भर्ती अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।

 

Leave a comment