PGCIL Recruitment 2024: बिना परीक्षा के पावर ग्रिड में नौकरी का सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन

पावरग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने ऑफिसर ट्रेनी भर्ती 2024 के लिए आवेदन शुरू किए। बिना परीक्षा के यूजीसी नेट स्कोर पर नौकरी पाने का शानदार मौका।

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और अच्छा वेतन पाने के साथ करियर बनाना चाहते हैं, तो पावरग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (PGCIL) में आपके लिए शानदार अवसर है। PGCIL ने 2024 के लिए ऑफिसर ट्रेनी के विभिन्न पदों पर भर्ती का ऐलान किया है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 4 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार www.powergrid.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस भर्ती में परीक्षा की आवश्यकता नहीं है, जिससे यह योग्य उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन मौका बन सकता है।

PGCIL Vacancy 2024 वैकेंसी डिटेल्स

PGCIL Recruitment 2024: बिना परीक्षा के पावर ग्रिड में नौकरी का सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन

पावरग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) भारत सरकार की एक प्रतिष्ठित महारत्न कंपनी है, जो देशभर में ऊर्जा क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। पावरग्रिड ने ऑफिसर ट्रेनी के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिनकी पूरी जानकारी नीचे दी गई हैं।

• ऑफिसर ट्रेनी (एनवायरनमेंट मैनेजमेंट): 14 पद

• ऑफिसर ट्रेनी (सोशल मैनेजमेंट): 15 पद

• ऑफिसर ट्रेनी (HR) पावर ग्रिड: 35 पद

• ऑफिसर ट्रेनी (HR) CTUIL: 02 पद

• ऑफिसर ट्रेनी (PR): 07 पद

योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या कॉलेज से बैचलर डिग्री, मास्टर डिग्री, डिप्लोमा, MBA या संबंधित क्षेत्र में पोस्ट-ग्रैजुएट डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार के पास यूजीसी नेट दिसंबर 2024 का वैलिड स्कोर कार्ड भी होना जरूरी हैं।

आयु सीमा

PGCIL Recruitment 2024: बिना परीक्षा के पावर ग्रिड में नौकरी का सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन

PGCIL भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु सीमा का निर्धारण 24 दिसंबर 2024 के अनुसार किया जाएगा। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान 10.70 लाख रुपये सीटीसी (सालाना) मिलेगा। ट्रेनिंग समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों को 21.40 लाख रुपये (सालाना) सीटीसी मिल सकता हैं।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन सीधे यूजीसी नेट दिसंबर 2024 स्कोर, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, ग्रुप डिसकशन, पर्सनल इंटरव्यू और मेडिकल एग्जामिनेशन के माध्यम से किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

PGCIL Recruitment 2024: बिना परीक्षा के पावर ग्रिड में नौकरी का सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

कैसे करें आवेदन?

PGCIL Recruitment 2024: बिना परीक्षा के पावर ग्रिड में नौकरी का सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन

• सबसे पहले, PGCIL की आधिकारिक वेबसाइट (www.powergrid.in) पर जाएं।

• होमपेज पर “Careers” सेक्शन पर क्लिक करें।

• भर्ती नोटिफिकेशन में दिए गए लिंक पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म भरें।

• सभी जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें (यदि applicable हो)।

• आवेदन जमा करने के बाद, भविष्य के लिए एक कॉपी जरूर डाउनलोड कर लें।

आखिरी तारीख

इच्छुक उम्मीदवार 24 दिसंबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन की प्रक्रिया बंद हो जाएगी, इसलिए सभी उम्मीदवारों को शीघ्र आवेदन करना चाहिए।

यह एक बेहतरीन मौका है उन लोगों के लिए जो बिना किसी परीक्षा के एक प्रतिष्ठित सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। इस अवसर को हाथ से न जाने दें और जल्द आवेदन करें!

Leave a comment