फारूक अब्दुल्ला की अपील: पर्यटकों के बिना अधूरा है कश्मीर, लौटिए वापस

फारूक अब्दुल्ला ने पर्यटकों से अपील की- कश्मीर आइए, भोलेनाथ इंतजार कर रहे हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पर्यटन पर पड़ा है असर। फारूक अब्दुल्ला ने पर्यटक अपील
फारूक अब्दुल्ला की अपील: पर्यटकों के बिना अधूरा है कश्मीर, लौटिए वापस

पहलगाम आतंकी हमले के बाद कश्मीर में पर्यटकों की संख्या घटी। फारूक अब्दुल्ला ने लोगों से अपील की- कश्मीर आइए, भोलेनाथ और हम आपका इंतजार कर रहे हैं।

Jammu-Kashmir: हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के पर्यटन उद्योग को बड़ा झटका लगा है। इस हमले ने न केवल कश्मीर की खूबसूरती को देखने आने वाले पर्यटकों को डरा दिया, बल्कि पहले से मौजूद पर्यटकों ने भी अपनी यात्रा बीच में ही रोक दी। कई लोगों ने अपनी बुकिंग कैंसल कर दी और कश्मीर छोड़कर लौट गए। इससे स्थानीय लोगों को, खासकर टैक्सी ड्राइवरों, होटल मालिकों और टूरिज्म से जुड़े छोटे व्यवसायों को भारी नुकसान हुआ है।

फारूक अब्दुल्ला का भावुक अपील

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने इस संकट के समय पर पर्यटकों से खास अपील की है। उन्होंने कहा, "कश्मीर के लोग पर्यटकों के बिना अधूरे हैं। हम इस साल करोड़ों पर्यटकों की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन हालात बदल गए। जो निर्दोष लोगों को मारते हैं, वे यह नहीं सोचते कि इससे कितने घरों की रोटी छिनती है। हम भगवान की बनाई खूबसूरती बेचकर अपना जीवन यापन करते हैं। हम सभी दुखी हैं, लेकिन हम हार नहीं मानते। कृपया वापस आइए, कश्मीर आपका इंतजार कर रहा है। और सिर्फ हम ही नहीं, भोलेनाथ भी आपका इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है।"

फारूक अब्दुल्ला की अपील: पर्यटकों के बिना अधूरा है कश्मीर, लौटिए वापस

अमरनाथ यात्रा का महत्व और भोलेनाथ का आशीर्वाद

हर साल लाखों श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा के लिए कश्मीर आते हैं। इस यात्रा का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व बहुत बड़ा है। फारूक अब्दुल्ला ने पर्यटकों को याद दिलाते हुए कहा कि भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने के लिए यह समय बेहद खास है। अमरनाथ यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं है, बल्कि कश्मीर की संस्कृति और उसके आतिथ्य को करीब से जानने का भी एक अवसर है।

आतंकवाद के खिलाफ भारत की सख्त कार्रवाई

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाए। सेना को पूरी छूट दी गई और भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों पर हमला कर 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया। इसके अलावा जब पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों से हमला करने की कोशिश की, तो भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने उसे नाकाम कर दिया। भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के कई प्रमुख एयरबेस तबाह हो गए, जिसके बाद पाकिस्तान को घुटनों के बल आकर सीजफायर का प्रस्ताव देना पड़ा।

Leave a comment