Punjab News: तरनतारन में मिला 'मेड इन चाइना' ड्रोन, BSF और पंजाब पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

पंजाब हिंदी न्यूज़ , राजस्थान हिंदी न्यूज़ , बठिंडा हिंदी न्यूज़ , राजनीती न्यूज़ , चंडीगढ़ हिंदी न्यूज़ , लुधियाना हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़ ,लेटेस्ट न्यूज़

पंजाब के तरनतारन में एक बार फिर से चाइनीज ड्रोन जब्त किया गया है। पंजाब पुलिस और बीएसएफ ने सर्च ऑपरेशन के तहत रात लगभग 10:00-10:15 बजे एक खेत से टूटी हुई हालत में एक ड्रोन को बरामद किया गया।

तरनतारन: पंजाब के तरनतारन में सीमावर्ती इलाके से सटे हुए गांवों में तलाशी के दौरान एक टुटा हुआ ड्रोन बरामद किया गया। सीमा सुरक्षा बल और पंजाब पुलिस ने साथ मिलकर कार्रवाई करते हुए इस अभियान को पूरा किया। बीएसएफ (Border Security Force) अधिकारियों ने Subkuz.com को बताया कि 25 अप्रैल, 2024 को तरनतारन जिले के सीमावर्ती इलाके में एक ड्रोन मिलने की बीएसएफ खुफिया जानकारी मिली थी, उसके आधार पर पंजाब पुलिस के साथ मिलकर बीएसएफ सैनिकों ने ड्रोन को जब्त किया। इस ड्रोन की पहचान चीन में बनाए गए 'डीजेआई मैट्रिस 300 आरटीके' के रूप में हुई हैं।

एक दिन पहले भी बरामद हुआ था ड्रोन

Punjab News: तरनतारन में मिला 'मेड इन चाइना' ड्रोन, BSF और पंजाब पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

अधिकारी ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान रात लगभग 10:30 बजे सैनिकों ने तरनतारन जिले के खेमकरण गांव के पास एक खेत में टूटी-फूटी अवस्था में एक ड्रोन को सफलतापूर्वक जब्त कर लिया गया। अधिकारी ने कहां की इससे पहले बुधवार (२४ अप्रेल) को भी ऐसे ही एक ड्रोनको बीएसएफ ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर ड्रोन को बरामद किया था। इस ड्रोन की पहचान चीन में बने हुए 'डीजेआई माविक 3 क्लासिक' के रूप में हुई थी।

Leave a comment