Pushpa 2 Day 38 Worldwide Collection: पुष्पा 2 का जलवा बरकरार, 38वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई के झंडे गाड़े, पुष्पाराज का दबदबा जारी 

पुष्पा 2 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा जारी, 38वें दिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1845 करोड़ पार। अल्लू अर्जुन और सुकुमार की जोड़ी ने बनाया नया रिकॉर्ड। पुष्पा 2 का बॉक्स ऑफिस

Pushpa 2: सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और निर्देशक सुकुमार की जोड़ी ने पुष्पा 2: द रूल के जरिए बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया हुआ है। यह फिल्म रिलीज के पहले दिन से लेकर अब तक कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। एक्शन और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म ने दर्शकों को इस कदर बांध रखा है कि 38 दिनों के बाद भी पुष्पाराज की दहाड़ थमने का नाम नहीं ले रही।

38वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई का धमाका

Pushpa 2 Day 38 Worldwide Collection: पुष्पा 2 का जलवा बरकरार, 38वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई के झंडे गाड़े, पुष्पाराज का दबदबा जारी 

रिलीज के छठे हफ्ते में पुष्पा 2 ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 38वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने लगभग 2 करोड़ का कारोबार किया, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 3-4 करोड़ के आसपास रहा। इस तरह पुष्पा 2 की कुल वर्ल्डवाइड कमाई 1845 करोड़ के पार पहुंच गई हैं।

फिल्म का मुकाबला नए रिलीज से भी बरकरार

गेम चेंजर और फतेह जैसी नई फिल्मों की रिलीज के बावजूद, पुष्पा 2 का कलेक्शन स्थिर है। यह सुकुमार की इस एक्शन थ्रिलर की दमदार कहानी और अल्लू अर्जुन की बेहतरीन परफॉर्मेंस का ही कमाल है कि दर्शक इसे बार-बार देखने थिएटर जा रहे हैं।

ओटीटी रिलीज का इंतजार

Pushpa 2 Day 38 Worldwide Collection: पुष्पा 2 का जलवा बरकरार, 38वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई के झंडे गाड़े, पुष्पाराज का दबदबा जारी 

पुष्पा 2 के सिनेमाघरों में 40 दिन पूरे होने वाले हैं। आमतौर पर फिल्में 45-60 दिनों के भीतर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो जाती हैं। इस लिहाज से फैंस को उम्मीद है कि पुष्पा 2 जल्द ही नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी। गौरतलब है कि फिल्म के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स के पास हैं, लेकिन इसकी ओटीटी रिलीज डेट को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई हैं।

पुष्पा 2 की कामयाबी का सफर

•    घरेलू कमाई: छठे शनिवार तक फिल्म ने लगभग 2 करोड़ का कलेक्शन किया।
•    ग्लोबल कलेक्शन: कुल वर्ल्डवाइड कमाई 1845 करोड़ पार।
•    लंबी दौड़ का घोड़ा: एक महीने बाद भी थिएटर में मजबूत पकड़।

पुष्पाराज के फैंस का जुनून

Pushpa 2 Day 38 Worldwide Collection: पुष्पा 2 का जलवा बरकरार, 38वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई के झंडे गाड़े, पुष्पाराज का दबदबा जारी 

पुष्पा 2 के संवाद, गाने और एक्शन सीक्वेंस हर वर्ग के दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो चुके हैं। अल्लू अर्जुन का दमदार किरदार पुष्पाराज दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। खासतौर पर, फिल्म का सिग्नेचर डायलॉग और स्टाइल आज भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा हैं।

क्या कहती है यह सफलता?

पुष्पा 2: द रूल की सफलता यह साबित करती है कि जब कहानी और प्रदर्शन दमदार हो, तो फिल्म लंबी पारी खेल सकती है। अल्लू अर्जुन और सुकुमार की इस ब्लॉकबस्टर ने सिनेमा के लिए नए मानदंड स्थापित किए हैं।

Leave a comment