Q4 Results: Marico, IOB समेत 37 कंपनियों के आज आएंगे नतीजे

Q4 Results: आज Marico, IOB, Godrej Properties और RR Kabel समेत 37 कंपनियां जारी करेंगी Q4 FY25 के नतीजे। जानें किन सेक्टर्स पर रहेगा निवेशकों का फोकस।

आज Marico, Indian Overseas Bank, Godrej Properties और RR Kabel समेत 37 कंपनियां Q4 नतीजे जारी करेंगी। निवेशक IT, रियल एस्टेट और बैंकिंग सेक्टर पर रखेंगे खास नजर।

Q4 Results Today (2 May 2025): शुक्रवार का दिन शेयर बाजार के निवेशकों के लिए बेहद अहम है, क्योंकि आज कुल 37 कंपनियां अपनी जनवरी-मार्च तिमाही (Q4 FY25) के नतीजे घोषित करने जा रही हैं। इनमें Marico, Indian Overseas Bank (IOB), Godrej Properties और RR Kabel जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं।

किस-किस कंपनी के नतीजे आज?

इन कंपनियों में शामिल हैं:

Marico Ltd.

Indian Overseas Bank

Godrej Properties Ltd.

RR Kabel Ltd.

Q4 Results: Marico, IOB समेत 37 कंपनियों के आज आएंगे नतीजे

City Union Bank Ltd.

Sanofi India Ltd.

V-Mart Retail Ltd.

Tatva Chintan Pharma Chem Ltd.

Newgen Software, और अन्य।

कुल 37 कंपनियां आज अपने वित्तीय प्रदर्शन की रिपोर्ट पेश करेंगी। इसके जरिए 31 मार्च 2025 को खत्म हुए पूरे वित्त वर्ष का विश्लेषण भी किया जाएगा।

अदाणी एंटरप्राइज़ेज़ ने दिखाया दम

इससे पहले गुरुवार को Adani Enterprises ने अपना Q4 रिज़ल्ट जारी किया, जिसमें उसका शुद्ध लाभ 7 गुना से अधिक बढ़कर ₹3,844.91 करोड़ हो गया। अदाणी विल्मर में हिस्सेदारी बेचने से कंपनी को भारी असाधारण लाभ हुआ।

Leave a comment