पश्चिम रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने 5349 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती की घोषणा की। 10वीं पास और आईटीआई धारक उम्मीदवार 21 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन मेरिट लिस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा।
Railway Jobs 2026: भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। पश्चिम रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC-WR) ने अप्रेंटिस के 5349 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती में 10वीं पास और आईटीआई धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस भर्ती में चयन बिना किसी परीक्षा या इंटरव्यू के, सीधे उम्मीदवारों के 10वीं और आईटीआई अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट के अनुसार होगा।
आवेदन की शुरूआत
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार पश्चिम रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट www.rrc-wr.com
पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख से पहले आवेदन कर लें ताकि किसी प्रकार की तकनीकी या अन्य समस्या से बचा जा सके।
पदों की संख्या
इस भर्ती के तहत कुल 5349 अप्रेंटिस पद भरे जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को 1 साल के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के दौरान उन्हें व्यावहारिक अनुभव और स्किल डेवलपमेंट का मौका मिलेगा, जो भविष्य में रेलवे या किसी अन्य सरकारी क्षेत्र में करियर बनाने में सहायक होगा।
शैक्षिक योग्यता
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित योग्यता होनी आवश्यक है:
- 10वीं पास होना चाहिए और न्यूनतम 50% अंक प्राप्त होने चाहिए।
- उम्मीदवार के पास NCVT (National Council for Vocational Training) मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए।
आयु सीमा और छूट
भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट दी गई है।
- SC/ST उम्मीदवारों को 5 साल की छूट।
- OBC उम्मीदवारों को 3 साल की छूट।
- PWD उम्मीदवारों को 10 साल की छूट।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क वर्ग अनुसार निर्धारित किया गया है।
- जनरल, OBC और EWS उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क जमा करना होगा।
- SC/ST, PWD और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क निःशुल्क है।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा:
मेरिट बेसिस पर शॉर्टलिस्टिंग: उम्मीदवारों के 10वीं और आईटीआई अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इस चरण में उम्मीदवारों की योग्यता, जाति प्रमाणपत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज जांचे जाएंगे।
कैसे करें ऑनलाइन आवेदन
पश्चिम रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
- सबसे पहले RRC-WR की ऑफिशियल वेबसाइट www.rrc-wr.com पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर "Apply Online" लिंक पर क्लिक करें।
- नए रजिस्ट्रेशन के लिए "New Registration" लिंक पर क्लिक करें और मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया जारी रखें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें। यदि आप SC/ST/PWD/महिला हैं तो शुल्क निःशुल्क होगा।
- अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।










