Rajasthan Police Constable: राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा-2023 का रिजल्ट जारी, इन स्टेप्स से देखें रिजल्ट और डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट

राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा-2023 का रिजल्ट जारी, इन स्टेप्स से देखें रिजल्ट और डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट, एग्जाम रिजल्ट, एजुकेशन न्यूज़, एग्जाम न्यूज़

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती सीबीटी परीक्षा का रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से घोषित कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपने परिणाम देखने के लिए राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके अपने परिणाम की जांच कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 3578 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण, दक्षता परीक्षण (PET/PST), में भाग लेना होगा।

Rajasthan Police Constable: राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा-2023 का रिजल्ट जारी, इन स्टेप्स से देखें रिजल्ट और डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट

एजुकेशन डेस्क: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 13 और 14 जून 2024 को किया गया था। परीक्षा के लगभग तीन महीने बाद, 3 सितंबर 2024 को रिक्रूटमेंट बोर्ड ने इस परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार इस कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट देखने के लिए राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं या दिए गए डायरेक्ट लिंक का उपयोग करके मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।   

ऐसे चेक करें रिजल्ट

Rajasthan Police Constable: राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा-2023 का रिजल्ट जारी, इन स्टेप्स से देखें रिजल्ट और डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 का रिजल्ट जनपद के अनुसार जारी किया गया है। अभ्यर्थी राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने जिले के अनुसार मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट पर उपलब्ध रिजल्ट सेक्शन में अपने संबंधित जिले का चयन करना होगा, जिसके बाद आप अपनी मेरिट लिस्ट और व्यक्तिगत परिणाम की जांच कर सकते हैं।

* नतीजे चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर लॉगिन करना होगा।

* वेबसाइट के होम पेज पर आपको जिस भी जिले का रिजल्ट चेक करना है उस पर OK करना होगा।

* उसके बाद मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जिसे आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

* आप इस लिस्ट में अपना नाम, रोल नंबर एवं पिता का नाम चेक कर अपना परिणाम देख सकते हैं।

परीक्षा में सफल अभ्यर्थी होंगे दक्षता परीक्षण में शामिल

Rajasthan Police Constable: राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा-2023 का रिजल्ट जारी, इन स्टेप्स से देखें रिजल्ट और डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए सीबीटी परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए अगले चरण, दक्षता परीक्षण (PET/PST), का आयोजन शीघ्र ही रेंज मुख्यालय स्तर पर किया जाएगा। यह परीक्षण कॉन्स्टेबल, चालक/घुड़सवार/श्वानदल पद और कॉन्स्टेबल बैंड के लिए होगा। उम्मीदवारों को दक्षता परीक्षण के लिए अलग से एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे, जिन्हें ऑनलाइन माध्यम से राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा।

ध्यान दें कि एडमिट कार्ड ऑफलाइन माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे, इसलिए सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन ही अपने एडमिट कार्ड प्राप्त करने होंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 3578 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक 

Leave a comment