Pune

रामायण की महागाथा: नितेश तिवारी की भव्य फिल्म में कौन-कौन निभाएगा ऐतिहासिक किरदार? जानिए

रामायण की महागाथा: नितेश तिवारी की भव्य फिल्म में कौन-कौन निभाएगा ऐतिहासिक किरदार? जानिए

रणबीर कपूर की रामायण का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में यश रावण के किरदार में नजर आएंगे, जिसका फर्स्ट लुक टीजर 3 जुलाई को मेकर्स ने शेयर किया, जिसमें राम और रावण की झलक दिखाई गई है। 

Ramayana Star Cast: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ की पहली झलक सामने आते ही पूरे देश में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। 3 जुलाई को रिलीज हुए लुक टीजर में रणबीर कपूर भगवान राम और यश रावण के अवतार में नजर आए, जिसे देखकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है। फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर कई महीनों से अटकलें चल रही थीं, लेकिन अब कुछ नामों की पुष्टि होने के बाद तस्वीर काफी साफ हो गई है।

दरअसल, रामायण सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति और इतिहास का महाकाव्य है, जिसे पर्दे पर जीवंत करना आसान काम नहीं। यही वजह है कि नितेश तिवारी ने हर किरदार के लिए सधे हुए और अनुभवी कलाकारों का चयन किया है।

जानिए कौन निभाएगा कौन सा रोल

यह महाकाव्य दो हिस्सों में रिलीज होगा। पहला पार्ट 2026 की दिवाली पर और दूसरा पार्ट 2027 की दिवाली पर सिनेमाघरों में आएगा। यानी रामायण का यह सिनेमाई रूप अगले दो सालों तक चर्चा में रहने वाला है।

  • राम – रणबीर कपूर: रणबीर पहली बार इतनी पवित्र और ऐतिहासिक भूमिका निभाते दिखेंगे। लुक टीजर में धनुष चलाते हुए उनके भाव और गंभीरता ने फैंस का दिल जीत लिया।
  • रावण – यश: केजीएफ फेम यश का रावण अवतार देखना सबसे रोमांचक होगा। यश की ताकतवर छवि और करिश्माई व्यक्तित्व इस किरदार को यादगार बना सकता है।
  • सीता – सई पल्लवी: सादगी और गरिमा का प्रतीक सीता माता का किरदार सई पल्लवी निभाएंगी। उनकी मासूमियत और भावनात्मक गहराई इस रोल में जान डाल देगी।
  • हनुमान – सनी देओल: हनुमान के रोल में सनी देओल की दमदार आवाज और जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस दर्शकों में अलग ऊर्जा भर देगी।
  • लक्ष्मण – रवि दुबे: छोटे पर्दे के लोकप्रिय एक्टर रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में दिखाई देंगे, जो राम के सबसे बड़े सहायक और भाई का रोल है।
  • राजा दशरथ – अरुण गोविल: टीवी पर राम का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में बसे अरुण गोविल इस बार दशरथ का रोल निभाएंगे।
  • रानी कौशल्या – इंदिरा कृष्णन
  • कैकेयी – लारा दत्ता
  • राजा जनक – अनिल कपूर
  • जटायु – अमिताभ बच्चन: अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज का जटायु के रोल में होना इस फिल्म को और ऐतिहासिक बना देगा।
  • भरत – आदिनाथ कोठारे
  • मंथरा – शीबा चड्ढा
  • कुंभकरण – बॉबी देओल
  • विभीषण – विजय सेतुपति
  • मेघनाथ – विक्रांत मैसी
  • शूपर्णखा – रकुल प्रीत सिंह
  • मंदोदरी – काजल अग्रवाल
  • भगवान शिव – मोहित रैना
  • भगवान इंद्र – कुणाल कपूर
  • विद्युतजीवा – विवेक ओबेरॉय

रणबीर और यश की भिड़ंत देखने को तैयार फैंस

लुक टीजर में रणबीर कपूर धनुष साधते हुए जिस दृढ़ता से नजर आए, उसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। वहीं यश का रावण अवतार भी बेहद प्रभावशाली माना जा रहा है। फैंस रणबीर और यश के बीच इस ऐतिहासिक युद्ध को बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के भव्य स्केल, जबरदस्त वीएफएक्स और बेहतरीन स्टारकास्ट को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि यह अब तक की सबसे बड़ी ‘रामायण’ बन सकती है। 

मेकर्स ने बताया है कि फिल्म के लिए देश-विदेश के तकनीकी विशेषज्ञों की टीम भी काम कर रही है ताकि रामायण की कहानी में वह दिव्यता और भव्यता आए, जो इसे पीढ़ियों तक यादगार बनाए। फैंस ने अभी से फिल्म के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को लेकर भविष्यवाणी शुरू कर दी है। 

Leave a comment