RRB NTPC UG Admit Card 2025 जल्द ही rrbcdg.gov.in पर जारी होगा। परीक्षा 7 अगस्त से 9 सितंबर के बीच होगी। उम्मीदवार वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया में बदलाव नहीं।
RRB NTPC UG Admit Card 2025: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट परीक्षा 2025 में शामिल होने जा रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। परीक्षा की तारीख नजदीक है और अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड का इंतजार है। माना जा रहा है कि RRB NTPC UG Admit Card 2025 किसी भी समय जारी किए जा सकते हैं।
कब जारी होंगे एडमिट कार्ड
RRB NTPC परीक्षा 7 अगस्त से 9 सितंबर 2025 के बीच आयोजित की जानी है। आमतौर पर रेलवे बोर्ड परीक्षा से चार दिन पहले एडमिट कार्ड जारी करता है लेकिन इस बार तकनीकी कारणों या अन्य आंतरिक प्रक्रियाओं के चलते कार्ड अब तक जारी नहीं हो पाए हैं। अब जबकि परीक्षा में केवल दो दिन शेष रह गए हैं, संभावना है कि एडमिट कार्ड आज कभी भी जारी कर दिए जाएं।
एडमिट कार्ड कहां से डाउनलोड करें
सभी उम्मीदवारों को उनके एडमिट कार्ड RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर ही मिलेंगे। किसी भी अभ्यर्थी को व्यक्तिगत रूप से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा। जैसे ही लिंक एक्टिव होगा, वेबसाइट के साथ-साथ विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल और इस पेज पर भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
RRB NTPC UG Admit Card 2025 डाउनलोड करने के स्टेप्स
- सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए NTPC UG Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकालकर अपने पास रखें।
परीक्षा पैटर्न
CBT 1 परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इनका वितरण इस प्रकार होगा:
- जनरल अवेयरनेस: 40 प्रश्न
- मैथमेटिक्स: 30 प्रश्न
- जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग: 30 प्रश्न
प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और परीक्षा के लिए कुल 90 मिनट का समय मिलेगा। गलत उत्तर पर 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।
चयन प्रक्रिया कैसे होगी
इस भर्ती प्रक्रिया में चयन के लिए उम्मीदवारों को कई चरणों से गुजरना होगा:
- CBT 1 परीक्षा: सबसे पहले कंप्यूटर आधारित टेस्ट-1 होगा। इसमें कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण में बुलाया जाएगा।
- CBT 2/स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट: पदों की आवश्यकता के अनुसार अगले चरण में या तो CBT 2 या कौशल परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट या कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट लिया जाएगा।
- मेडिकल परीक्षण: अंतिम चरण में सभी सफल उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट होगा। जो उम्मीदवार मेडिकल रूप से फिट पाए जाएंगे उन्हें संबंधित पदों पर नियुक्त किया जाएगा।
उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश
- एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए अनिवार्य है। इसके बिना एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं मिलेगी।
- परीक्षा केंद्र पर एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस) साथ लेकर जाएं।
- परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से कम से कम 1 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं।