राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा आयोजित की जाने वाली समान परीक्षा (CET - सीनियर सेकेंडरी स्तर) 2024 के लिए अधिसूचना बृहस्पतिवार, 29 अगस्त को जारी की गई। उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेने के लिए अपना आवेदन 1 सितंबर से कर सकेंगे। बोर्ड ने आवेदन की अंतिम तिथि 1 अक्टूबर निर्धारित की हैं।
![]()
एजुकेशन डेस्क: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। बता दें राजस्थान राज्य सरकार के विभिन्न विभागों और सेवाओं में 10+2 योग्यता वाले पदों पर सीधी भर्ती के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB - Rajasthan Subordinate and Ministerial Services Selection Board) द्वारा आयोजित होने वाली समान परीक्षा (CET - सीनियर सेकेंडरी स्तर) 2024 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह अधिसूचना बोर्ड द्वारा बृहस्पतिवार, 29 अगस्त 2024 को जारी की गई, और इसे डाउनलोड करने के लिए लिंक अब आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर सक्रिय कर दिया गया हैं।
उम्मीदवार एक अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन
![]()
राजस्थान में सरकारी नौकरी के इच्छुक सभी उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। RSMSSB CET परीक्षा में भाग लेने के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू होगी। बोर्ड ने आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 1 अक्टूबर निर्धारित की है। इस प्रक्रिया में शामिल होने के लिए, उम्मीदवारों को 600 रुपये का निर्धारित शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा।
विशेष रूप से, OBC-NCL और SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 400 रुपये है। इसके अलावा यदि उम्मीदवार आवेदन जमा करने के बाद किसी भी प्रकार का सुधार करना चाहते हैं, तो इसके लिए उन्हें 300 रुपये का अतिरिक्त शुल्क अदा करना होगा।
परीक्षा में नहीं होगी Negative Marking
![]()
उम्मीदवारों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि RSMSSB ने समान परीक्षा (CET - सीनियर सेकेंडरी स्तर) 2024 की अधिसूचना में नकारात्मक अंकन (Negative Marking) को समाप्त करने की घोषणा की है। ऐसे में इस बार की परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए यह एक सुखद समाचार है, क्योंकि स्नातक स्तर की CET में नकारात्मक अंकन के प्रावधान के साथ अधिसूचना जारी होने के बाद यह अनुमान लगाया जा रहा था कि 12वीं स्तर की परीक्षा में भी नकारात्मक अंकन होगा। हालांकि, बाद में बोर्ड ने यह स्पष्ट किया कि न केवल स्नातक CET 2024 से नकारात्मक अंकन हटा दिया गया है, बल्कि 12वीं स्तर की CET में भी इसका कोई प्रावधान नहीं रखा गया हैं।









