राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा 17 अगस्त को हुई थी जिसमें करीब 6.76 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अब अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शिफ्ट वाइज आंसर-की चेक कर सकते हैं और आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। कुल 3705 पदों पर भर्ती होगी।
Rajasthan Patwari Exam 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने पटवारी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। यह परीक्षा 17 अगस्त को राज्यभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी और इसमें लगभग 6.76 लाख उम्मीदवार शामिल हुए। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर शिफ्ट वाइज आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं, अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। रिजल्ट, आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों निपटाने के बाद घोषित किया जाएगा।
RSMSSB पटवारी आंसर-की 2025: कैसे करें चेक
- अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन कर आंसर-की चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध लेटेस्ट न्यू सेक्शन में जाएं।
- यहाँ राजस्थान पटवारी परीक्षा 2025 आंसर-की के लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी शिफ्ट के अनुसार आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
- पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी। अब आप अपने उत्तरों की तुलना कर सकते हैं।
- आवश्यक हो तो इस पीडीएफ का प्रिंटआउट भी निकाल लें।
बोर्ड ने दो शिफ्ट के लिए अलग-अलग आंसर-की जारी की है। अभ्यर्थी नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं।
Rajasthan Patwari Answer Key 2025 Shift 1 Download Link
Rajasthan Patwari Answer Key 2025 Shift 2 Download Link
परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों की संख्या
राजस्थान पटवारी परीक्षा 2025 में कुल करीब 6.76 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। परीक्षा में अभ्यर्थियों की संख्या ने इस भर्ती की लोकप्रियता को दर्शाया है। बोर्ड द्वारा प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद अंतिम रिजल्ट जारी किया जाएगा। फिलहाल, बोर्ड ने रिजल्ट की कोई आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की है।
मार्किंग स्कीम और रिजल्ट की प्रक्रिया
राजस्थान पटवारी परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटा जाएगा। आंसर-की और मास्टर प्रश्न पत्र की मदद से अभ्यर्थी अनुमानित अंक निकाल सकते हैं। परीक्षा में सफल उम्मीदवार आगे की चयन प्रक्रिया जैसे दस्तावेज सत्यापन आदि में शामिल होंगे।
राजस्थान पटवारी भर्ती में कुल 3705 पदों पर चयन किया जाएगा। परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों की संख्या और अंतिम मेरिट सूची के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।