Saharanpur Lok Sabha Seat: सहारनपुर सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला, 18.25 लाख जनता किसको भेजेगी संसद? जानें...

उत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज़, गोरखपुर हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, बिहार हिंदी न्यूज़, गुजरात हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

सहारनपुर लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। यहां पर कुल वोटर्स 18 लाख 25 हजार 910 है. महिला वोटर 8.75 लाख और पुरुष वोटर 79.10  लाख है. इनके अलावा 82 वोटर थर्ड जेंडर के हैं।

सहारनपुर: शिवालिक की तलहटी में बसा सहारनपुर लकड़ी पर कलाकृति बनाने वाला और देश-दुनिया को रसीले फलों का स्वाद चखाने वाल है। लेकिन यहां की जनता उम्मीदवार कड़ी परीक्षा लेती है। तराशने के बाद ही उम्मीदवार को चुनती हैं। इस लोकसभा सीट से 10 उम्मीदवार मैदान में खड़े हुए हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के बीच देखने को मिलेगा।

सहारनपुर की सीट पर उम्मीदवारों की बात करें तो बहुजन समाज पार्टी ने माजिद अली खान और कांग्रेस ने इमरान मसूद दोनों ने मुस्लिम प्रत्याशी पर अपनी किस्मत आजमाई है, वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हिंदू चेहरे राघव कुमार लखनपाल को टिकट देकर बड़ा दाव खेला हैं।

माजिद पर आपराधिक मामले

Saharanpur Lok Sabha Seat: सहारनपुर सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला, 18.25 लाख जनता किसको भेजेगी संसद? जानें...

जानकारी के अनुसार इंडी गठबंधन से हटकर बहुजन समाज पार्टी बिना किसी रोकटोक और दबाब के लोकसभा चुनाव लड़ रही है। सहारनपुर लोकसभा सीट पर बसपा के उम्मीदवार माजिद अली के पास नकदी के रूप में मात्र दो लाख रुपये ही हैं। लेकिन वह 92 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियों के स्वामी हैं। इनके ऊपर छह आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। इनकी पत्नी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तसमीम बानो करोड़पति हैं। माजिद अली ने शपथ पत्र में बताया था की उनपर छह आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इमरान मसूद है करोड़पति

Saharanpur Lok Sabha Seat: सहारनपुर सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला, 18.25 लाख जनता किसको भेजेगी संसद? जानें...

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार Subkuz,com ने बताया कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के बीच कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक इमरान खान मसूद करोड़पति व्यक्ति हैं। नामांकन पत्र दाखिला करते समय शपथ पत्र में इन्होंने बताया कि उनके पास अपनी आय 2,93,470 रुपये है। लोकसभा चुनाव 2014 में कांग्रेस नेता इमरान मसूद 'बोटी-बोटी' वाले बयान से राजनीति में सुर्खियां बटोरी थी। लेकिन इस बयान के लिए उन पर केस दर्ज किया गया और उन्हें कुछ समय क लिए जेल में रहना पड़ा था।

तीन बार के विधायक भाजपा सांसद

Saharanpur Lok Sabha Seat: सहारनपुर सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला, 18.25 लाख जनता किसको भेजेगी संसद? जानें...

भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राघव कुमार लखनपाल तीन बार विधायक पद पर रह चुके हैं। इसके साथ ही उनके पास एमबीए (Master of Business Administration) और बीकॉम (बैचलर ऑफ कॉमर्स) ऑनर्स की डिग्री है। भारतीय जनता पार्टी ने राघव को लोकसभा चुनाव का पहला टिकट 2014 में दिया, जिसमे राघव ने जीत हासिल की थी. लेकिन उसके बाद साल 2019 के चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के हाजी फजलुर्रहमान ने शिकस्त देकर पराजित किया था।

Leave a comment