Samantha Ruth Prabhu Wedding: राज निदिमोरू संग शादी की इनसाइड तस्वीरें आईं सामने, सादगी और खूबसूरती ने जीता फैंस का दिल

Samantha Ruth Prabhu और राज निदिमोरू की शादी की इनसाइड तस्वीरें सामने आईं। सादगी और खूबसूरती ने फैंस का दिल जीत लिया, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल।

साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने सोमवार को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और ‘द फैमिली मैन 3’ के डायरेक्टर राज निदिमोरू के साथ विवाह रचाया।

एंटरटेनमेंट न्यूज़: साउथ इंडियन सिनेमा की सबसे लोकप्रिय और चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। नागा चैतन्य से तलाक के बाद लंबे समय तक खुद को काम और आत्म-उपचार में व्यस्त रखने वाली सामंथा ने एक बार फिर प्यार को मौका दिया और अब उन्होंने ‘द फैमिली मैन 3’ के निर्देशक राज निदिमोरू (Raj Nidimoru) के साथ शादी रचा ली है। इस खास पल की जानकारी खुद सामंथा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फैंस के साथ साझा की।

करीबी दोस्तों और परिवार के बीच हुई शादी

खास बात यह रही कि यह शादी बेहद प्राइवेट और इंटीमेट सेरेमनी के रूप में संपन्न हुई, जिसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल हुए। किसी तरह का भव्य आयोजन नहीं किया गया, बल्कि कपल ने सादगी को प्राथमिकता दी। शादी के बाद सामंथा की एक करीबी दोस्त और मशहूर फैशन डिज़ाइनर शिल्पा रेड्डी ने वेडिंग की कुछ अनदेखी इनसाइड तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं।

लाल साड़ी और गोल्ड ज्वेलरी में खिल उठीं सामंथा

इन वायरल तस्वीरों में सामंथा लाल रंग की पारंपरिक साड़ी और खूबसूरत गोल्ड ज्वेलरी में नजर आ रही हैं। उनके चेहरे की मुस्कान यह साफ बयां कर रही है कि वह अपनी ज़िंदगी का नया अध्याय शुरू करने को लेकर बेहद खुश हैं। एक तस्वीर में शिल्पा रेड्डी उन्हें प्यार से गले लगाती दिख रही हैं, जबकि दूसरी फोटो में सामंथा और राज विवाह संस्कार के दौरान एक-दूसरे की आंखों में खोए नजर आ रहे हैं।

Samantha Ruth Prabhu Wedding: राज निदिमोरू संग शादी की इनसाइड तस्वीरें आईं सामने, सादगी और खूबसूरती ने जीता फैंस का दिल

शादी की सजावट भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। न तो भारी-भरकम फूलों की सजावट थी और न ही किसी तरह का भव्य स्टेज। मिनिमल डेकोर, सॉफ्ट लाइटिंग और ट्रेडिशनल टच के साथ समारोह को बेहद एलिगेंट तरीके से सजाया गया था। फैंस को यह सादगी काफी पसंद आ रही है और लोग कपल की पसंद की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

लंबे समय से रिलेशनशिप में थे सामंथा और राज

रिपोर्ट्स के मुताबिक सामंथा और राज निदिमोरू पिछले कुछ वर्षों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। ‘द फैमिली मैन’ वेब सीरीज के दौरान दोनों की नज़दीकियां बढ़ीं और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। हालांकि दोनों ने कभी खुलकर अपने रिश्ते को पब्लिक नहीं किया, लेकिन इंडस्ट्री के अंदर यह रिश्ता पहले से चर्चा में था।
      
सामंथा की शादी की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कुछ लोग जहां उन्हें नई शुरुआत के लिए बधाई दे रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स आलोचना भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 

'आखिरकार सामंथा ने अपने दर्द से बाहर निकलकर खुशियों को अपनाया, मैं उनके लिए बहुत खुश हूं। दूसरे ने लिखा, बहुत लंबे समय बाद उनके चेहरे पर वही पुरानी मुस्कान देखने को मिली है। भगवान इस कपल को ढेर सारी खुशियां दे।'

वहीं कुछ ट्रोल्स ने उन्हें राज निदिमोरू की निजी जिंदगी से जोड़कर आलोचना भी की, हालांकि फैंस बड़ी मजबूती से सामंथा के समर्थन में खड़े नजर आए।

Leave a comment