Samrat Choudhary को रैली में कहा गया ‘माननीय मुख्यमंत्री’, Bihar की राजनीति में बढ़ी हलचल

भागलपुर रैली के दौरान सम्राट चौधरी को मंच से ‘माननीय मुख्यमंत्री’ कहकर संबोधित किए जाने के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। जानें क्या है पूरा मामला

नीतीश कुमार के बाद बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा—ये सवाल इस समय राज्य की सियासत में यक्ष प्रश्न बनकर खड़ा है। चर्चा है कि इस बार बीजेपी का मुख्यमंत्री बिहार से होगा। 

पटना: बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार के बाद अगले मुख्यमंत्री को लेकर लगातार अटकलें चल रही हैं। इसी कड़ी में भागलपुर में आयोजित समृद्धि यात्रा रैली के दौरान हुई एक घटना ने सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी। रैली के मंच पर सम्राट चौधरी को अनजाने में ‘माननीय मुख्यमंत्री’ कहे जाने से राजनीतिक चर्चाओं का नया दौर शुरू हो गया है।

क्या हुआ भागलपुर रैली में?

भागलपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड में आयोजित रैली का आयोजन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की देखरेख में हुआ। इस मौके पर मंच पर कई कद्दावर नेता मौजूद थे, जिनमें बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री विजय कुमार चौधरी भी शामिल थे। रैली का संचालन कर रही महिला एंकर की जुबान फिसल गई और उन्होंने सम्राट चौधरी को भाषण के लिए बुलाते हुए गलती से ‘माननीय मुख्यमंत्री’ कह दिया। 

इस दौरान मंच पर मौजूद नेताओं और अधिकारियों की हंसी छूट गई, लेकिन सम्राट चौधरी ने बिना किसी प्रतिक्रिया के माइक संभाला और अपने भाषण की शुरुआत की। सम्राट चौधरी ने भाषण की शुरुआत में ‘भारत माता की जय’ और ‘जय श्री राम’ के नारों के साथ की। उन्होंने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से नीतीश कुमार बिहारवासियों की सेवा कर रहे हैं और उनकी नीतियों ने राज्य की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

सियासी विश्लेषकों की नजर

भले ही यह घटना एंकर की मानवीय भूल के रूप में देखी जा रही है, लेकिन राजनीतिक विश्लेषक इसे नीतीश कुमार के संभावित उत्तराधिकारी संकेत के रूप में देख रहे हैं। सम्राट चौधरी को मंच पर तवज्जो देना और उन्हें भाषण देने का मौका देना, राजनीतिक महत्वकांक्षियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चाओं को और तेज कर रहा है।

विश्लेषकों का मानना है कि बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव और बीजेपी के भीतर नेतृत्व की संभावित रोटेशन की तैयारी को देखते हुए इस तरह के संकेत सियासी रणनीति का हिस्सा हो सकते हैं। मंच से ‘मुख्यमंत्री’ कहे जाने की घटना ने राजनीतिक अटकलों को और हवा दे दी है।

सम्राट चौधरी कौन हैं?

सम्राट चौधरी बिहार के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री हैं। उन्होंने वर्षों से पार्टी और राज्य प्रशासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी लोकप्रियता और संगठनात्मक पकड़ उन्हें राज्य की राजनीति में अहम स्थान दिलाती है। विशेषज्ञों का कहना है कि नीतीश कुमार के कार्यकाल के अंतिम वर्षों में पार्टी की नेतृत्व संरचना में बदलाव की संभावना को लेकर यह संकेत अहम हो सकते हैं। राजनीतिक समीकरण और बीजेपी की रणनीति के मद्देनजर सम्राट चौधरी का नाम अक्सर चर्चा में रहता है।

Leave a comment