Sanam Teri Kasam Re-Release Collection: बॉक्स ऑफिस पर सनम तेरी कसम ने मचाया धमाल, 2 दिन में करोड़ों की कमाई करके तोड़ा 9 साल पुराना रिकॉर्ड

Sanam Teri Kasam की री-रिलीज ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया। फिल्म ने 2 दिन में करोड़ों की कमाई कर 9 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। जानें पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

2016 में रिलीज़ हुई रोमांटिक फिल्म 'सनम तेरी कसम' ने 9 साल बाद दोबारा सिनेमाघरों में धमाकेदार वापसी की है। री-रिलीज़ के पहले दिन, फिल्म ने लगभग 5.14 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि दूसरे दिन यह बढ़कर 9 करोड़ रुपये हो गया। 

एंटरटेनमेंट: पुरानी फिल्मों का क्रेज इन दिनों दर्शकों के बीच काफी बढ़ता जा रहा है। हाल ही में 'लैला-मजनू' और 'तुम्बाड' के बाद 'सनम तेरी कसम' (Sanam Teri Kasam) ने सिनेमाघरों में धूम मचाई है। रोमांटिक ड्रामा से भरपूर इस फिल्म की री-रिलीज ने नई फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए थिएटर हाउसफुल करा दिए हैं।

2016 में रिलीज़ हुई इस फिल्म को दर्शकों से मिक्स रिव्यूज़ मिले थे और यह बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई थी। हालांकि, समय के साथ इसकी कहानी, किरदारों और गानों ने दर्शकों के दिल में जगह बना ली। हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की जोड़ी ने पर्दे पर अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया था।

Sanam Teri Kasam Re-Release Collection: बॉक्स ऑफिस पर सनम तेरी कसम ने मचाया धमाल, 2 दिन में करोड़ों की कमाई करके तोड़ा 9 साल पुराना रिकॉर्ड

अब री-रिलीज के दौरान फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए थिएटर्स में भारी भीड़ देखी जा रही है। दर्शकों के प्यार और इस अप्रत्याशित सफलता ने फिल्म को एक नई पहचान दी हैं।

सनम तेरी कसम ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई 

'सनम तेरी कसम' की री-रिलीज बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और यह दर्शाता है कि एक अच्छी कहानी और भावनात्मक कनेक्शन वाली फिल्म कभी पुरानी नहीं होती। 7 फरवरी को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई इस फिल्म ने महज दो दिनों में 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो कि इसके ओरिजिनल लाइफटाइम कलेक्शन के बराबर हैं।

Sanam Teri Kasam Re-Release Collection: बॉक्स ऑफिस पर सनम तेरी कसम ने मचाया धमाल, 2 दिन में करोड़ों की कमाई करके तोड़ा 9 साल पुराना रिकॉर्ड

फिल्म के शानदार प्रदर्शन ने नई रिलीज़ हुई फिल्मों 'लवयापा' और 'बैडएस रवि कुमार' को भी पीछे छोड़ दिया है। जहां 'बैडएस रवि कुमार' ने दो दिनों में कुल 4.78 करोड़ रुपये कमाए, वहीं 'लवयापा' सिर्फ 2.65 करोड़ तक ही पहुंच पाई। 'सनम तेरी कसम' की इस सफलता के पीछे दर्शकों का मजबूत जुड़ाव, फिल्म की बेहतरीन म्यूज़िक एल्बम और मावरा होकेन व हर्षवर्धन राणे की शानदार केमिस्ट्री अहम कारण माने जा रहे हैं।

Leave a comment