सर्राफा व्यापारी से डेढ़ लाख रु: चांदी के गहने लूटे:​​​​​​​रावटी से रतलाम जाते समय लाठी मारकर बाइक से गिराया,

रतलाम के धोलावाड़ के समीप सर्राफा व्यापारी से अज्ञात बदमाशों ने मारपीट कर डेढ़ लाख रूपए और आधा किलो चांदी लूट ले गए है, साथ ही व्यापारी का मोबाइल भी छीन ले गए है

रतलाम के धोलावाड़ के पास एक  व्यापारी से मारपीट कर लूट की घटना सामने आई है। रावटी से रतलाम आते समय सर्राफा व्यापारी पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने लाठियों से हमला कर डेढ लाख रुपये नगद और आधा किलो से अधिक चांदी के आभूषण लूटकर वहां से भाग गए। बदमाश व्यापारी का मोबाइल भी छीन कर ले गए, जिससे वह किसी को सूचना नहीं दे सके।

लूट की जानकारी मिलने के बाद रावटी और शिवगढ थाना पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी हुई है। वारदात की सूचना मिलने पर एसपी अभिषेक तिवारी और एडिशनल एसपी सुनील पाटीदार भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित व्यापारी से घटना की जानकारी ली है।

 

सूचना मिलने पर एसपी घटनास्थल पर पहुंचे

Leave a comment